बबीता, सुमित्रा, वर्षा, जफर को पीएच. डी. की उपाधि

उदयपुर। साई तिरूपति विश्वविद्यालय, उमरड़ा में बबीता गढ़वाल, सुमित्रा कुमारी, वर्षा बुटालिया एवं जफर खान को पीएच. डी. की उपाधि प्रदान की है।
बबीता गढ़वाल ने ‘ उदयपुर में ग्रामीण और शहरी आबादी में पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम में शारीरिक, जैव रासायनिक, रेडियोलॉजिकल और समाजशास्त्रीय मापदंडों का तुलनात्मक अध्ययन’ विषय पर फिजियोलॉजी विभाग डॉ. अशोक एल. बेजेंत्री के मार्गदर्शन में अपना शोधप्रबंध पूरा किया। सुमित्रा कुमारी ने ‘उदयपुर जिले में गैर-अल्कोहलिक फैटी लीवर रोगों के साथ मोटापे से ग्रस्त विषयों में सीरम लिपिड प्रोफाइल और लीवर फंक्शन टेस्ट का तुलनात्मक अध्ययन’ विषय पर फिजियोलॉजी विभाग डॉ. अशोक एल. बेजेंत्री के मार्गदर्शन में अपना शोधप्रबंध पूरा किया। वर्षा बुटालिया ने ‘उदयपुर क्षेत्र में गर्भावस्था-प्रेरित उच्च रक्तचाप में कोएगुलेशन प्रोफाइल, लीवर फंक्शन परीक्षण और न्यूट्रोफिल-लिम्फोसाइट अनुपात पर एक तुलनात्मक अध्ययन’ विषय पर फिजियोलॉजी विभाग डॉ. अशोक एल. बेजेंत्री के मार्गदर्शन में अपना शोधप्रबंध पूरा किया। जफर खान ने ‘तृतीय देखभाल अस्पताल के अधीन तप्पेदिक/ क्षय रोग के निदान और मल्टी ड्रग प्रतिरोध/रिफैम्पसिन प्रतिरोध का पता लगाने के लिए जियाल नील्सन माइक्रोस्कोपिक एवं जिनएक्सपर्ट द्वारा तुलनात्मक अध्ययन’ विषय पर माइक्रोबायलॉजी विभाग की डॉ. ज्योति तोमर के मार्गदर्शन में अपना शोधप्रबंध पूरा किया।

Related posts:

मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का रंगारंग प्रस्तुति, राष्ट्रगान एवं शपथ के साथ समापन

भँवर हरितराजसिंह मेवाड़ के हाथों हुआ एयरटेल मिनी स्टोर का शुभारंभ 

रामभक्ति और आनन्द में झूमा नारायण सेवा संस्थान, प्रशान्त अग्रवाल ने मेवाड़वासियों के लिए की मंगलकामन...

अनुसूचित क्षेत्रों में अंडरग्राउंड माइनिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता: सांसद डॉ रावत

छठी कार्डियक समिट 18 से

श्रीजी प्रभु की हवेली का एक लाख एक मठड़ी का प्रसाद अयोध्या में राम भक्तों को किया जाएगा वितरित

गीतांजली में रोगी के दिल में कैल्शियम जमाव का आधुनिक आईवीएल तकनीक द्वारा सफल इलाज

Signify illuminates 5primary health centers in Udaipur

आमेट मित्र मंडल ट्रस्ट द्वारा केंद्रीय विद्यालय, प्रतापनगर में सघन वृक्षारोपण

पुनरागमनाय च के साथ हुई 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में देव शक्तियों की विदाई

CyberPeace Foundation and Truecaller come together to give cyber safety lessons through street plays

एचडीएफसी बैंक स्मार्ट साथी लॉन्च