भाजपा देबारी मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

उदयपुर। शहर जिला भाजपा के निर्देशन पर बुधवार को देबारी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष दूल्हेसिंह देवड़ा की अध्यक्षता में अयोजित हुई। देबारी स्थित घाटा वाला माताजी मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में बूथ समिति का जल्द सत्यापन और पन्ना प्रमुख की नियुक्तियों को लेकर सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही जिला कार्य समिति की ओर से मिले निर्देशों की पालना भी सुनिश्चित की गई।
इस मौके पर मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, मंडल प्रभारी दिनेश भट्ट, मंडल प्रवासी देवीलाल शर्मा, बडग़ांव उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य पिंकी मांडावत, दूदाराम डांगी, सपेटिया पंचायत समिति सदस्य हीरालाल डांगी, महामंत्री छगनलाल मेघवाल तथा अर्जुनसिंह देवड़ा सहित कई मोर्चे के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
दूल्हेसिंह देवड़ा ने बताया कि बैठक में सभी शक्ति केंद्र सयोजकों और बूथ अध्यक्षों को जल्द से जल्द पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति एवं बूथ समितियों के सत्यापन के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही बूथ स्तर पर पार्टी की रीति नीति, राष्ट्रीय कार्यसमिति और प्रदेश कार्यसमिति में लिए गए प्रस्तावों को बूथ तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में मौजूद सभी वक्ताओं ने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में तन मन से जुटने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष सुरेश प्रजापत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts:

Hindustan Zinc Plants 5,000 Saplings to Support Baghdarra Crocodile Conservation Reserve

डेयरी फार्मिंग से हो रहा आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का निर्माण

जिंक फुटबॉल अकादमी ने साल 2022 का किया शानदार आगाज

Mental Health Week Celebrated at Pacific Institute of Medical Sciences, Udaipur

दुनिया के सबसे बड़े हेयर एंड ब्यूटी कांटेस्ट ‘वल्र्ड हेयर कप’ में छाया कमलेश का ‘जेंट्स फैशन प्रो क...

संसद में उदयपुर: राजस्थान में 505 वन धन विकास केंद्र, 283 जनजाति कारीगर व आपूर्तिकर्ता ट्राइफेड से ज...

दीपिका जैन को पीएचडी की उपाधि

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा रघुनाथपुरा गांव में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

सरकार ने मावली में मदरसे को आवंटित जमीन निरस्त की

पीआईएमएस में ह्रदय की दुर्लभतम सर्जरी

हिंदुस्तान जिंक को सस्टेनेबल प्रेक्टिस के लिए भारतीय खान ब्यूरो से 5-स्टार रेटिंग

RAJASTHAN FOOTBALL ASSOCIATION SUCCESSFULLY CONDUCTS STATE U-17 GIRLS CAMP IN DEBARI