रक्तदान शिविर 11 को

अपनी आस्तीनें रोल करें और जीवन बचाने में मदद करें
उदयपुर।
हर दो सेकेंड में किसी न किसी को ऑक्सीजन की तरह खून की जरूरत होती है। एक यूनिट रक्त से तीन जीवन बचाये जा सकते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर राउंड टेबल इंडिया और फील्ड क्लब उदयपुर द्वारा लेडीज सर्किल इंडिया, उदयपुरब्लॉग, उदयपुरवाले डॉट कॉम के सहयोग से 11 जून को प्रात: 8.30 से दोपहर 2 बजे तक फील्ड क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
फील्ड क्लब के सचिव उमेश मनवानी और  राउंड टेबल इंडिया के दीपेश कोठारी ने बताया कि गत आठ वर्षों से एमबी हॉस्पिटल ब्लड बैंक और सरल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान श्वििर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रक्तदान कोई भी स्वस्थ, तंदुरुस्त और संक्रामक रोग से पीडि़त नहीं है कर सकता है। रक्तदाता की उम्र 18-60 और वजन 50 किलो से कम नहीं होना चाहिए। रक्तदाता का हीमोग्लोबिन स्तर न्यूनतम 12.5 होना चाहिए। अत: अपनी आस्तीनें रोल करें और जीवन बचाने में मदद करें। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया है। अधिक जानकारी के लिए  9929955543/ 9785167777 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts:

एचडीएफसी बैंक ने अंजनी राठौड़ को चीफ डिजिटल ऑफिसर बनाया

दिव्यांगजनों का 30वां सिलाई प्रशिक्षण बैच सम्पन्न

यशोदा देवी प्रथम विधानसभा की प्रथम महिला विधायक

TAFE cultivates 100,000 acres free for small farmers during COVID-19

HDFC Bank Smart Saathi launches

हिन्दुस्तान जिंक की खनन इकाइयों में उत्साहपूर्वक मनाया खनन में महिला अंतर्रष्ट्रीय दिवस

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोउल्लास से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस

भारतीय खनन उद्योग के मजबूत और सस्टेनेबल भविष्य को सुरक्षित कर रहा हिन्दुस्तान जिंक

कलक्टर ने किया सेटेलाइट अस्पताल हिरण मगरी का निरीक्षण

संभाग स्तरीय कस्तूरबा गांधी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

स्‍लाइस ने कियारा आडवाणी को बनाया ब्रैंड एंबैसडर

टेक्नो मोबाइल है मास मार्केट हीरो : अरिजीत तालापात्रा