बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उच्च ब्याज दरों के साथ बॉब मानसून धमाका जमा योजना का शुभारंभ

उदयपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बॉब मानसून धमाका जमा योजना के शुभारंभ की घोषणा की, जो उच्च ब्याज दरों की पेशकश करने वाला एक विशेष सावधि जमा उत्पाद है। बॉब मानसून धमाका जमा योजना दो अवधि में उपलब्ध है- 399 दिन जिसमें प्रतिवर्ष 7.25 प्रतिशत ब्याज दर एवं 333 दिनों के लिए प्रतिवर्ष 7.15 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान किया जाता है। यह योजना 15 जुलाई से आरंभ हो गई है एवं 3 करोड़ रूपये से कम के रिटेल जमा पर लागू होगी।
वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिवर्ष 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याजदर प्राप्त होगी- 399 दिनों के लिए प्रतिवर्ष 7.75 प्रतिशत एवं 333 दिनों के लिए प्रतिवर्ष 7.65 प्रतिशत। इसके साथ ही नॉन-कॉलेबल जमा पर 0.15 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज 1 करोड़ रूपये से अधिक एवं 3 करोड़ रूपये से कम की न्यूनतम रिटेल जमा पर लागू होगी।
बॉब मानसून धमाका जमा योजना के अंतर्गत 399 दिनों के लिए प्रतिवर्ष अधिकतम 7.90 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश की गई है। इसके अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिवर्ष अतिरिक्त 0.50 प्रतिशत एवं नॉन कॉलेबल जमा पर 0.15 प्रतिशत ब्याज शामिल है। एनआरई ग्राहक 399 दिनों वाले बॉब मानसून धमाका जमा योजना एवं नॉन कॉलेबल जमा पर 2 करोड़ रूपये से कम का लाभ ले सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा उदयपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख बाबूलाल मीणा बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा को बॉब मानसून धमाका जमा योजना के शुभारंभ की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है जिसके अंतर्गत ग्राहक अपनी बचत पर अधिकतम ब्याजदर अर्जित कर सकते हैं। यह दो अवधि में से चयन करने का अवसर भी प्रदान करता है। यह ग्राहकों के लिए उनकी जमा राशि पर उच्च ब्याजदर अर्जित करने का सुनहरा अवसर है। बॉब मानसून धमाका जमा योजना ऑनलाइन के माध्यम से या बैंक की किसी भी शाखा में जाकर खोला जा सकता है।

Related posts:

Hindustan Zinc achievesIntegrated ISO Systems certification for its IT Systems

श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन पूजा यज्ञ महामहोत्सव का भव्य श्रीगणेश

हिन्दुस्तान जिंक और सिलॉक्स इंडिया ने इकोजे़न के साथ लो-कार्बन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए ...

डॉ. कर्नाटक लाइफ टाइम अचिवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

दैनिक भास्कर डिजिटल के मुकेश हिंगड़ सम्मानित

HDFC Bank Q3 FY26 Net Profit Rises 11.5% to ₹18,654 Crore

JK Organisation strengthen efforts in fight against Covid-19

टीईआरआई के साथ मिलकर माइकोराइजा पद्धति से हरितिमा को बढ़ावा देगा हिंदुस्तान जिंक

Paytm offers exciting cashback of upto Rs. 1,000 on LPG cylinder bookings to help citizens amid risi...

HDFC Mutual Fund launches NFO – HDFC Banking & Financial Services Fund for investors, who seek to ge...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का आयोजन 29 सितंबर को

Stellantis Announces Key Leadership Appointments for India &Asia Pacific Region