शाही शादी में शामिल होने बॉलीवुड-हॉलीवुड के कलाकारों का उदयपुर पहुंचना शुरू

माधुरी दीक्षित, जैकलिन फर्नांडीज, कीर्ति सेनन, सोफिया चौधरी, शाहिद कपूर उदयपुर पहुंचे
उदयपुर :
उदयपुर में हो रही शाही शादी में शामिल होने बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार और व्यापारिक जगत की हस्तियां उदयपुर आना शुरू हो गई है। 21 से 24 नवंबर तक होने वाली शाही शादी में एनआरआई दूल्हा वामसी गड़ीराजू और यूएस मूल की रहने वाली दुल्हन नेत्रा मंटेना वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। शादी के कार्यक्रम सिटी पैलेस के माणक चौक, जनाना महल सहित जगमंदिर और लीला पैलेस होटल में होंगे। वैवाहिक कार्यक्रम स्थलों पर भव्य तैयारियां के साथ कलाकारों द्वारा रिहर्सल की जा रही है।
शाही शादी में भाग लेने के लिए शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, जैकलिन फर्नांडीज, कीर्ति सेनन, सिंगर एक्ट्रेस सोफिया चौधरी, अभिनेता शाहिद कपूर उदयपुर पहुंचे । इनके अलावा व्यापारिक जगत की कई हस्तियां भी शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंची। शाही शादी के कार्यक्रम के तहत शुक्रवार रात्रि को सिटी पैलेस के माणक चौक में संगीत संध्या आयोजित होगी। 22 नवंबर को हल्दी कार्यक्रम तथा 23 नवंबर सुबह जगमंदिर में दूल्हा वामसी गड़ीराजू और दुल्हन नेत्रा मंटेना वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। शाम को रिसेप्शन होगा। 24 नवंबर को सभी मेहमान चार्टर्ड प्लेन से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट से रवाना होंगे ।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक की चंदेरिया लेड-जिंक स्मेल्टर आरआईएनए द्वारा एसए 8000: 2014 स्टेण्डर्ड प्रमाणन

जलवायु परिवर्तन : अनुकूलन एवं शमन पुस्तक का लोकार्पण

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : उदयपुर क्रिकेट एकेडमी ने दिल्ली चैलेंजर्स को हराया

ग्रामीण इलाके में विश्व स्तरीय सुविधाओं वाला वेलनेस सेंटर साबित होगा मील का पत्थर : कटारिया

सेवा को स्वभाव बनाएं: प्रशांत अग्रवाल

आमदरी व रैन बसेरे में बांटे ऊनी वस्त्र

मिशन परिवार विकास श्रेणी के 14 जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पिम्स हॉस्पिटल सम्मानित

Hindustan Zinc inaugurates ‘Hindustan Zinc Mining Academy’ at Zawar

Vedanta presents Jaigarh Heritage Festival at Jaipur’s Iconic Fort

Hindustan Zinc& India’s First All Women Mine Rescue Team bags 2ndposition at International Mines...

Hindustan Zinc celebrates International Women’s Day

जिंक फुटबॉल अकादमी के कैफ और प्रेम का एएफसी अंडर-17 एशियन कप क्वालीफायर में भारतीय टीम में चयन