बोनान्ज़ा वेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च ने वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स के आईपीओ को सब्सक्रिप्शन रेटिंग दी

उदयपुर। बोनान्ज़ा वेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स लि. के आईपीओ को सब्सक्रिप्शन रेटिंग दी है। ा वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स लि. के आईपीओ का प्राइस बैंड 310 रूपये से 326 रूपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। 165.42 करोड़ रुपये का सार्वजनिक निर्गम 11 मई, 2022 को प्राथमिक बाजार में आने वाला है और यह 13 मई, 2022 तक बोली के लिए खुला रहेगा। कंपनी नए निर्गम के माध्यम से 165.42 करोड़ रुपये उत्पन्न करने के लिए 5,074,100 शेयरों की पेशकश कर रही है। कंपनी इन 165.42 करोड़ रूपये का उपयोग क्षमता विस्तार और खोखले पाइपों के निर्माण परियोजना के वित्तपोषण के लिए करेगी।
वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स आईपीओ के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, एक बीडर सार्वजनिक निर्गम के लिए लॉट में आवेदन कर सकेगा और एक लॉट में कंपनी के 46 शेयर शामिल होंगे। वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स भारत में बढ़ते स्टेनलेस स्टील पाइप और ट्यूब निर्माताओं और निर्यातकों में से एक है, जिसके पास में स्टेनलेस स्टील ट्यूबलर उत्पादों के निर्माण में छह साल से अधिक का अनुभव है। इनकी दो व्यापक श्रेणियां हैं। इनमें सीमलेस एसएस पाइप और ट्यूब और वेल्डेड एसएस पाइप और ट्यूब में स्टेनलेस स्टील ट्यूबलर उत्पाद शामिल है। इनका निर्माण कच्छ, गुजरात में स्थित इसकी अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में होता है, जो कि कांडला और मुंद्रा बंदरगाहों से लगभग 55 किलोमीटर और 75 किलोमीटर दूर स्थित है। वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स की वर्तमान उत्पादन क्षमता 10,800 एमटीपीए है, जिसमें से 3,600 एमटीपीए सीमलेस एसएस पाइप और 7,200 एमटीपीए वेल्डेड एसएस पाइप के लिए समर्पित है। इसकी सीमलेस क्षमता को 9,600 एमटीपीए और वेल्डेड क्षमता को 14,400 एमटीपीए तक विस्तारित करने की योजना है। नतीजतन, कुल क्षमता 10,800 एमटीपीए से बढक़र 24,000 एमटीपीए हो जाएगी। नई क्षमता के 9,600 एमटीपीए के अलावा, कंपनी खोखले पाइपों के निर्माण के लिए बैकवर्ड इंटीग्रेशन की भी तलाश कर रही है। वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स उच्च व्यास वाले वेल्डेड पाइप/ट्यूब (1219.2 मिमी तक) और सीमलेस पाइप्स/ट्यूब (168.3 मिमी तक) के निर्माण के लिए अपनी मौजूदा क्षमता का विस्तार कर रहा है, ताकि इसके मुकाबले प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्राप्त किया जा सके।

Related posts:

Hindustan Zinc commencesthe 46th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

जिंक कार्बन उत्सर्जन को जीरो लेवल पर पहुंचाने के लिए अंडर ग्राउंड माइनिंग में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन ...

जिंक के सीईओ अरूण मिश्रा फिमी की सस्टेनेबल माइनिंग इनिषियेटिव कमेटी के चेयरमैन नियुक्त

Flipkart fosters a sustainable value chain to drive responsible consumption during the Festive Seaso...

डॉ. लक्ष्यराज सिंह की महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात 

एचडीएफसी बैंक ने वित्तवर्ष 2022 में सीएसआर पर खर्च किये 736 करोड़ रूपये

Mission Mustard 2025: Aiming for 200 lakh tone by 2025

विश्व जल दिवस पर हिंदुस्तान जिंक द्वारा झील स्वच्छता अभियान 

Utkarsh Small Finance Bank Limited and Institute of Professional BankingRevolutionise Banking Educat...

पेरिस ओलंपिक की शॉटगन टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी उदयपुर की महेश्वरी चौहान

The World Is Talking About Sandeep Choudhary: India Chapter President of Save Earth Mission Set to U...

Sandhya Rasakatla becomes India’s first woman mine manager in the unrestricted category