पोलार्ड से एबी डि विलियर्स तक 12 क्रिकेटर्स, जिन्होंने आईपीएल में #BreakTheBeard चैलेंज स्वीकार किया

उदयपुर। इस बार आईपीएल 2020 में क्रिकेटर्स ने केवल मैदान में बल्कि मैदान के बाहर भी एक दूसरे को चुनौती दी। ऐसा ही एक चैलेंज  #BreakTheBeard    है जिसमें खिलाड़ी अपनी बीयर्ड को नया लुक देकर साथी क्रिकेटर्स एवं खिलाडि़यों को टैग कर उन्हें भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस साल  #BreakTheBeard   ट्रेंड की शुरुआत, एमएस धोनी ने की। उन्होंने नया ‘थाला’ लुक रखा, जिसकी फैंस व फौलोअर्स ने काफी सराहना की। धोनी के दो हफ्ते के बाद मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर, कियरोन पोलार्ड ने हार्दिक पंड्या से टिप्स लेकर फ्रेंच बीयर्ड रखी और केकेआर कप्तान दिनेश कार्तिक को चुनौती दी। अपने शार्प एवं क्लीन स्टाईल के साथ दिनेश कार्तिक ने फौरन जवाब देते वान डाईक स्टाईल से पत्नी दीपिका और दोस्त हार्दिक का ध्यान खींचा। इन दोनों को उनका नया लुक बहुत क्यूट लगा। पोलार्ड का अनुशरण करते हुए कृणाल पंड्या भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने चैलेंज स्वीकार कर बीयर्ड शेव कर गोटी लुक और केवल मूंछ रखी। इसे जप्पा बीयर्ड कहते हैं। उसके बाद उन्होंने बेहतरीन स्कोरकार्ड शुरू किया। मुंबई इंडियंस -2, केकेआर -1।
एक तरफ मुंबई इंडियंस एवं कोलकाता नाईट राईडर्स ग्रूमिंग के गेम के लिए तैयार हो गए हैं, वहीं सीएसके भी पीछे नहीं। टीम के स्टार बैट्समैन फाफ डु प्लेसिस ने एंकर बीयर्ड रखी जिसे हर किसी नेे पसंद किया। एबी डि विलियर्स चिन स्ट्रैप एवं अपनी शार्प जॉ लाईन के साथ सबसे स्मार्ट दिखे। युवा क्रिकेटर्स भी इस दौड़ में शामिल हो गए हैं और अपने फेस कट के अनुरूप अलग-अलग बीयर्ड स्टाईल रखे। देवदत्त पडाईककल, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, इसुरू उडाना और सूर्यकुमार यादव इस दौड़ में शामिल हैं। फाईनल्स में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अईयर और मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह ने भी एक दूसरे को चुनौती दी।

Related posts:

सीग्राम्स ब्लेंडर्स प्राइड ने जीते तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

जिंक फुटबॉल अकादमी के गोलकीपर साहिल पूनिया भारत की अंडर-16 नेशनल टीम कैंप के लिए चुने गए

INDIAN FOOTBALL VETERANS RENEDY SINGH, BEMBEM DEVI AND SHAJI PRABHAKARAN JOIN ZINC FOOTBALL

हिन्दुस्तान जिंक ने मनाया नो व्हीकल डे

हिन्दुस्तान जिंक ने मनाया 50वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

PEPSICO INDIA STRENGTHENS ITS BEVERAGE PORTFOLIO LAUNCHES ‘MOUNTAIN DEW ICE IN INDIA

Indira IVF becomes the first speciality chain to attain 1 lakh successful IVF stories in a decade

वित्तीय वर्ष 25 में वेदांता का मुनाफ़ा 172 फीसदी बढ़कर रु. 20,535 करोड़ पर पहुंचा

राजस्थान के 1.70 लाख दुग्ध किसानों ने मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री...

स्विगी ने उदयपुर में की ‘बोल्ट’ सर्विस की शुरुआत

प्लास्टिक के विकल्प कम्पोस्टेबल प्रोडक्ट्स पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस शुरू

Motorola launches razr 50