जिंक स्मेल्टर देबारी को मिला आईसीसी एन्वायरमेंट एक्सीलेंस अवार्ड : 2020

उदयपुर।  हिंदुस्तान जिंक के जिंक स्मेल्टर देबारी ने पर्यावरण प्रबंधन में एक और उपलब्धि हासिल की है। जिंक स्मेल्टर को प्रतिष्ठित आईसीसी एन्वायरमेंट एक्सीलेंस अवार्ड 2020 प्राप्त किया है। यह अवार्ड कंपनी की पर्यावरण प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जैव विविधतता को हिंदुस्तान जिंक ने अपने कार्यक्षेत्रों पर पहली प्राथमिकता पर रखा है। सभी जगहों पर जैव विविधता को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी ने माइनिंग और स्मेल्टर के संचालन में पर्यावरण के लिए अनुकूल कदम उठाए हैं। भविष्य में भी इसमें लगातार नवाचार की योजना पर काम चल रहा है 14वें आईसीसी एन्वायरमेंट एक्सीलेंस अवार्ड के लिए जूरी पैनल में प्रख्यात बिजनेस लीडर, पर्यावरण विशेषज्ञ, मैनेजमेंट, अर्थशास्त्री, न्यायाधीश समेत कई प्रतिष्ठित लोग शामिल थे। इसकी अध्यक्षता अलोके मुखर्जी ने की थी। हिंदुस्तान जिंक के देबारी स्मेल्टर ने बड़े व्यवसायिक संगठनों लार्ज बिजनेस आर्गेनाइजेशन श्रेणी में यह अवार्ड जीता है। जिंक स्मेल्टर देबारी की ओर से गहन वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण क्षेत्र में मील का पत्थर बना। वनमहोत्सव में महिलाओं, किसानों और स्वयं सहायता समूहों सहित समुदायों ने अपने क्षेत्र में 7500 से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। अवार्ड की खासियत:  पर्यावरण के क्षेत्र में आईसीसी एनवायरमेंट एक्सीलेंस अवार्ड सबसे प्रतिष्ठित है जो भारतीय चैंबर आॅफ काॅमर्स यानी आईसीसी द्वारा बेहतर पर्यावरण प्रबंधन के लिए एक कंपनी या समूह को दिया जाता है। यह आयोजन पर्यावरण जागरूकता लाने के साथ सतत विकास की दिशा में संगठनों को प्रेरित करने के लिए मंच प्रदान करता है।

घुटना प्रत्यरोपण करवा चुके लोगों ने किया रैम्प वॉक

उदयपुर। पारस जे.के. हॉस्पिटल व एनपीसीएल द्वारा आयोजित समारोह में एनपीसीएल के वे कर्मचारी जिनका पूर्व में डॉ. आशिष सिंघल…

ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य हेतु संजीवनी है हिन्दुस्तान जिंक की स्माइल ऑन व्हील्स

उदयपुर। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए स्माइल ऑन व्हील्स, वरदान साबित हो रही है। अक्टूबर 2018…

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बिछड़ी में किसान सम्मेलन आयोजित

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक द्वारा बिछड़ी गांव में हिंदुस्तान जिंक एवं बायफ संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में समाधान परियोजना के तहत…

एचडीएफसी बैंक ने कोविड वैक्सीन के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से जागरूक किया, चलाया अभियान

उदयपुर। एचडीएफसी बैंक लिमिटेड ने विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के नए टीके (वैक्सीन) के नाम पर की जा रही धोखाधड़ी से…

हिन्दुस्तान जिंक की इकाई पंतनगर मेटल प्लांट क्वालिटी कॉन्सेप्ट अवार्ड 2020 से सम्मानित

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक की इकाई पंतनगर मेटल प्लांट को क्वालिटी फॉरम ऑफ इण्डिया (क्यूसीएफआई) द्वारा क्वालिटी कॉन्सेप्ट अवार्ड 2020 पर…