मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 1 मार्च को उदयपुर दौरे पर

उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार 1 मार्च को उदयपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह 10 बजे विशेष विमान से दिल्ली से प्रस्थान कर 11.15 बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे गोगुंदा पहुंचेंगे। वे वहां देवास तृतीय व चतुर्थ परियोजना का शिलान्यास करेंगे और गोगुंदा बस स्टेण्ड के समीप स्थित प्रताप चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री गोगुन्दा से 12.45 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे मावली पहुंचेंगे और मावली में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय का लोकार्पणकरेंगे। मुख्यमंत्री मावली से दोपहर 2.15 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर डबोक एयरपोर्ट पहुंचेगे और यहां से 2.30 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर आगमन से लेकर प्रस्थान तक सुरक्षा, एस्कॉर्ट, प्रोटोकॉल व समन्वय, कारकेड व यातायात व्यवस्था, परिवहन, आवास, चिकित्सा, अग्निशमन वाहन सहित तमाम अन्य व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।

Related posts:

‘जीवन जीने का नया अंदाज’ कार्यक्रम 16 को

Flipkart engages Tier 2 and 3 sellers, gearing them up for the festive season

ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ का होली मिलन

किडनी ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में नवीन परिवर्तनों को लेकर व्याख्यान

Pepsi Unveils Yeh Dil Maange More Campaign

सबलपुरा बेदला खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी को

जिंक कौशल कार्यक्रम में प्रशिक्षित 21 महिला प्रशिक्षुओं का शतप्रतिशत प्लेसमेंट

उदयपुर की धरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने दीपदान कर की भैरव जी की आराधना

मतदान दल आत्मविश्वास के साथ काम करें, अतिविश्वास से नहींः जिला निर्वाचन अधिकारी

‘कृष्ण साहित्य : विविध संदर्भ’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कल से

साहित्यकार औंकारश्री की रूग्‍ण पत्नी को ग्‍यारह हज़ार रुपये का सहयोग

नारायण सेवा के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल को राष्ट्रीय पुरस्कार