अहाना के भजनों पर झूम उठे बच्चे

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के आवासीय विद्यालय एवं नारायण चिल्ड्रन एकेडमी द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के क्रम में बाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें बाल भजन गायिका अहाना परिहार ने भजनों की समधुर प्रस्तुति एवं स्लाइड शो के माध्यम से श्रीकृष्ण के जन्म एवं जीवन आदर्शों को चित्र-कथा से जीवंत किया।
नारायण चिल्ड्रन एकेडमी की प्राचार्य अर्चना गोवलकर ने बताया कि बाल गायिका का मूक-बधिर,दिव्यांग एवं प्रज्ञाचक्षु बालकों ने स्वागत किया। उनकी माता इना परिहार ने भी बालकों को श्रीकृष्ण से जीवन प्रबंधन सीखने का आव्हान किया। इस अवसर आवासीय विद्यालय के प्रभारी थोयोफिल खराड़ी, लेखक-कवि महिम जैन भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि अहाना मध्यप्रदेश के पूर्व सूचना आयुक्त आत्मदीप की दोहिती है। उन्होंने बाद में संस्थापक कैलाश ‘मानव’ अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल व निदेशक वंदना अग्रवाल से भेंट कर आशीर्वाद लिया। 

Related posts:

भामाशाह की ऐतिहासिक भूमिका आज भी प्रासंगिक

Abhinav Banthia – New Chairman of CII Rajasthan & Arun Misra takes over as Vice Chairman

राजस्थान महिला विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व मनाया

टाटा मोटर्स ने उदयपुर में पांचवें सारथी आराम केंद्र का उद्घाटन किया

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के सहयोग में जिंक परिवार के 1600 से अधिक सदस्य बने प्रतिभागी

HowUdaipur SWIGGY’D 2022

भील वीरबाला कालीबाई का शहादत दिवस मनाया

सुरेश पाटनी अध्यक्ष व डॉ. नरेंद्रकुमार बैनाडा महासचिव निर्वाचित

MKM Football Tournament Concludes its 44thEdition in #ZincCity in a nail-biting finale - Doon Star F...

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन कल

Road Safety Session for Deaf and Mute Students by Hindustan Zinc

जिंक के ‘जीवन तरंग जिंक के संग‘ कार्यक्रम से अब तक 800 से अधिक लाभान्वित