‘धरती करे पुकार’ की प्रस्तुति पर बच्चे सम्मानित

उदयपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ‘धरती करे पुकार’ में बच्चों की प्रस्तुति से अभिभूत हुए डबोक के समाजसेवी भाजपा नेता भरतभानुसिंह देवड़ा ने बच्चों को सम्मानित किया है। दरअसल 17 जनवरी को मोदीजी की महत्वाकांक्षी योजनाओं का रथ देबारी मंडल के बेदला खुर्द ग्राम पंचायत में पहुंचा था। इस दौरान छोटा बेदला स्कूल के बच्चों ने धरती करे पुकार कार्यक्रम का मंचन किया था। कार्यक्रम को जीवंतता प्रदान करने वाले बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर यात्रा में सम्मिलित हुए भरतभानु सिंह देवड़ा ने बच्चों को पारितोषिक वितरण की घोषणा की। इस पर देवड़ा की और छोटा बेदला स्कूल में पिछले दिनों धरती करें पुकार के सभी किरदार को आकर्षक बैग, पैन और डायरी उपहार स्वरूप भेंट किया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक कृष्णदत औदिच्य ने भरतभानु सिंह देवड़ा का आभार जताया। उपहार वितरण के दौरान बडग़ांव उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़, विजयसिंह चौहान, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लोकेश पालीवाल, सुरेश प्रजापत, ओम अग्रवाल, फतहसिंह चौहान मौजूद रहे।

Related posts:

पिम्स कैंपस में इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवि विश्नोई का छात्रों से संवाद

आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी का विस्तार

भारतीय फुटबॉल के पूर्व कप्तान सुब्रतो पॉल ने किया जि़ंक फुटबॉल अकादमी का दौरा

VEDANTA BAGS PRESTIGIOUS ‘BEST ORGANISATION CONTRIBUTING IN SPORTS’ AWARD AT FICCI INDIA SPORTS AWAR...

ऋतु श्रीमाली को पीएचडी की उपाधि

Hindustan Zinc brings a wave of Purity, Health and Hopein Kotra, 53 ROs and UV+ Filtersinstalled acr...

यूडीए के पहले आयुक्त राहुल जैन ने पदभार संभाला

प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में जन्माष्टमी उत्सव मना धूमधाम से

उत्कर्ष क्लासेस के मोहित चौधरी एसएससी सीजीएल-2022 परीक्षा में देशभर में रहे अव्वल

विश्वामित्र की तपःस्थली पर अनुपम गायत्री तीर्थ

नारायण सेवा का अफ्रीका में दिव्यांग सहायता शिविर

Hindustan Zinc Launches ‘Zinc Moolya’ on Vedanta Metal Bazaar, Expanding Real-Time Market Access for...