चुनौतियों के बीच सुरक्षित मातृत्व, नयी जिंदगी का आगमन- गीतांजली हॉस्पिटल की सराहनीय सफलता

मल्टीडिसिप्लिनरी अप्प्रोच ने गढ़ा सुरक्षित मातृत्व का अनोखा उदाहरण
उदयपुर।
गीतांजली हॉस्पिटल ने जटिल परिस्थितियों में सुरक्षित मातृत्व का एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए 35 वर्षीय सिरोही निवासी गर्भवती महिला और उसके प्री-टर्म शिशु को सफलतापूर्वक जीवनदान दिया। यह सफलता डॉ. अर्चना शर्मा (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), न्यूरो सर्जन डॉ. गोविंद मंगल तथा नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. सुशील गुप्ता, एनेस्थिसियोलोजिस्ट डॉ अलका छाबड़ा, डॉ पूजा व टीम के समन्वित प्रयासों से संभव हुई ।


23 सप्ताह की गर्भवती महिला को सिर में गंभीर चोट लगने के बाद एक बड़े स्थानीय निजी हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार दिया गया, वहाँ से परिजन उन्हें अहमदाबाद के निजी हॉस्पिटल ले गये। महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए वहाँ परिजनों को बच्चे को टर्मिनेट करने की सलाह दी गई लेकिन परिवार अजन्मे बच्चे को इस दुनिया में लाने के अपने दृढ़ निश्चय के साथ आशा लेकर गीतांजलि हॉस्पिटल पहुँचा और यहीं से शुरू हुई नई जिंदगी की कहानी।
गीतांजली हॉस्पिटल पहुँचने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि न्यूरो और प्रसूति व स्त्री रोग विभाग मिलकर माँ और बच्चे दोनों को सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयास करेंगे। रोगी को न्यूरो सर्जन डॉ. गोविंद मंगल के अंतर्गत भर्ती किया गया, वहीं स्त्री एवं प्रसूति विभाग की डॉ. अर्चना शर्मा व उनकी टीम ने गर्भावस्था को सुरक्षित अवधि तक पहुँचाने की चुनौती अपने हाथ में ली।
चूँकि 23 सप्ताह में डिलीवरी जीवन के लिए अत्यधिक जोखिमपूर्ण थी, इसलिए लगभग 2 महीने तक न्यूरो और स्त्री व प्रसूति रोग विभाग ने संयुक्त रूप से रोगी की सतत निगरानी और इलाज किया। गर्भस्थ शिशु के फेफड़ों के विकास के लिए एंटीनेटल स्टेरॉयड (ANS) की दो खुराकें दी गईं—पहली भर्ती के समय और दूसरी 15 दिन बाद दी गयी|
आखिरकार, माँ की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए 30 सप्ताह की गर्भावस्था में माँ के चिकित्सीय कारणों से सुरक्षित रूप से ऑपरेशन (LSCS) कर शिशु का जन्म कराया गया। प्री-टर्म होने के कारण नवजात की संपूर्ण देखभाल नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. सुशील गुप्ता और उनकी टीम ने अत्यंत कुशलता के साथ की। गीतांजली हॉस्पिटल की मल्टीडिसिप्लिनरी एप्रोच—जिसमें न्यूरो सर्जरी, स्त्री व प्रसूति रोग विभाग और नियोनेटोलॉजी विभागों का उत्कृष्ट समन्वय शामिल है—ने एक अत्यंत जटिल केस को सफलतापूर्वक संभालते हुए माँ और बच्चे दोनों को सुरक्षित रखा। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर मिला उपचार, लगातार निगरानी और विशेषज्ञ चिकित्सा हस्तक्षेप ने ही इस चुनौतीपूर्ण केस में जीवन बचाया। वर्तमान में माँ और शिशु दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं। यह सफलता गीतांजली हॉस्पिटल की उन्नत सुविधाओं, विशेषज्ञता और ‘पेशेंट-फर्स्ट एप्रोच’ को और मजबूती से साबित करती है।

Related posts:

लेग्रांड कम्पनी द्वारा उदयपुर में देश का पहला इलेक्ट्रीशियन जॉब फेयर

इंजी. पुरुषोत्तम पालीवाल ने अध्यक्ष एवं इंजी. पीयूष जावेरिया ने मानद सचिव का पदभार संभाला

बेणेश्वर धाम की कलाकृतियों के डिजिटलाइजेशन का कार्य प्रारंभ

आरबीएल बैंक और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने किया बैंकाश्योरेंस पार्टनरशिप

महाराणा जवानसिंह की 224वीं जयन्ती मनाई

डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड को अपने जन्मदिन पर पिता की याद सताती रही

Education World confers MMPS with Grand Jury Awards and Best Co Ed Day School 2021-22 for the 6th c...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर जिले को दी सौगात

Hindustan Zinc United Over 7,000 Rural Womenat the Sakhi Utsav

विश्व की सामूहिक चेतना की भाषा है हिंदी: अनिल सक्सेना ‘ललकार’

ढोल-नगाड़ों, शंखों की गूंज के साथ रविवार से होगा नौ दिवसीय श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन पूजा यज्...

पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता के अनुरूप हिन्दुस्तान जिंक बना टीएनएफडी का सदस्य