कोरोना के 63 पॉजिटिव और मिले

उदयपुर। शहर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय की माइक्रोबायोलॉजी लैब में बुधवार को जांचे गए स्वाब नमूनों में 63 रोगी और पॉजिटिव पाए गए हैं। इन पॉजिटिव मरीजों सहित संक्रमितों की संख्या 1234 पहुंच गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि बुधवार को 30 क्लोज कांटेक्ट वाले मरीज पॉजिटिव मिले। इनमें ओगणा, झाड़ोल से 20, न्यू कोलोनी झाड़ोल से 2, जडिय़ों की ओल, घंटाघर से 1, मनवाखेड़ा हिरणमगरी सेक्टर चार से 2, हीराबाग कोलोनी, यूनीवर्सिटी रोड़ से 4 तथा गोगुन्दा से 1 रोगी पॉजिटिव मिले हैं। नये 17 रोगी मिले हैं। इनमें धूलकोट चौराहा, डोरेनगर, बागरगली हाथीपोल, छोटा भोईवाड़ा, वार्ड नं. 8 फतहनगर मावली, गोवर्धन विलास, वार्ड 21 आकाशवाणी कोलोनी, सुन्दरवास, भुवाणा, मुखर्जी चौक धानमंडी, माछला मगरा सेक्टर 11, बुडेलगव कुराबड़, बोहरवाड़ी सलूंबर से 1-1 रोगी तथा खेमली मावली एवं बसी सलूंबर से 2-2 रोगी पाजिटिव मिले हैं। 9 प्रवासी रोगियों में सूरत से आया दड़ावली झाड़ोल से 1, मुंबई से आया गोडाना झाड़ोल से 2, सूरत से आया ओगणा झाड़ोल से 1, पूने से आया समीजा गोगुन्दा से 1, सूरत से आया पड़ावली गोगुन्दा से 2, पटना से आया कल्याण सलूुंबर से 1 तथा सूरत से आया गोगुन्दा से 1 रोगी पॉजिटिक आया है। इसी प्रकार 7 कोराना वॉरियर भी पॉजिटिव मिले हैं। इनमें श्रीनाथनगर प्रतापनगर से 1 होमगार्ड, आशा सहयोगिनी ओगणा झाड़ोल से 1, लैब टेक्निशियल मिडी सेंटर से 1, प्रतापनगर थाना से 2 पुलिस कांस्टेबल, लैब टेक्निशियल सीएचसी झाड़ोल से 1 तथा 1 नर्सिंग स्टाफ महाराणा भूपाल गोवरमेंट हॉस्पिटल से पॉजिटिव आया है।

Related posts:

अब घुटना बदलवाना हुआ आसान: रोबोटिक सर्जरी से कम दर्द, जल्दी आराम

80 वर्षीय वृद्ध को मिली ह्रदय की समस्या से निजात

एआई कार्यप्रणाली को सशक्त बना सकता है, लेकिन मानवीय भावनाओं, करुणा, आत्मीयता का स्थान कभी नहीं ले सक...

ICMM CEO Rohitesh Dhawan Visits Hindustan Zinc, commends its Innovation and ESG Leadership

हिंदुस्तान जिंक द्वारा ओरडी में आरओ प्लांट और डबोक में वाटर एटीएम का उद्घाटन

हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस ने जावर में शुरू किया मेगा वृक्षारोपण अभियान

चुनौतियों के बीच सुरक्षित मातृत्व, नयी जिंदगी का आगमन- गीतांजली हॉस्पिटल की सराहनीय सफलता

सिटी पैलेस में ‘हाउजियम’ एक अनोखा संग्रहालय पर एक विशेष व्याख्यान

सकारात्मक सोच से होगा जीवन सफलः प्रशान्त अग्रवाल

Hindustan Zinc to reimagine public healthcare in Zinc City – Udaipur;signs MoU to support re-develop...

मोटोरोला ने लॉन्च किया मोटोरोला एज 50 – सिर्फ़ 25,999* रुपये की कीमत पर उपलब्ध

वसंत पंचमी : भारतीय ज्ञान परंपरा के पुनर्जागरण का पर्व – माँ सरस्वती पूजन का वैचारिक आयोजन