भ्रष्टाचार किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा : मुख्यमंत्री भजनलाल

उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा पिछली सरकार के समय इंदिरा रसोई योजना में धांधली की गई थी और इस योजना का पूरा फायदा नहीं मिल रहा था।
वे उदयपुर जिले के नाई गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि इंदिरा रसोई का नाम बदल कर अन्नपूर्णा रसोई किया और न्यूनतम पेमेंट कर धांधली की जा रही थी उस पर रोक लगाई है। हमारी सरकार ने इसमें मोटे अनाज को शामिल कर 450 की बजाय 600 ग्राम भोजन देना शुरू किया है।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में पेपर आउट से युवा परेशान थे। अब एसआईटी का गठन कर दोषियों को सजा दे रहे हैं। पेपरलीक को लेकर कमेटी बनाई जिसका असर यह रहा कि हाल ही में बिना किसी बाधा के पेपर हुए है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन का गैंगस्टर पर लगाम लगाने जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में सिर्फ नारे नहीं बल्कि योजनाओं का लाभ मिलने की गारंटी है। मोदी जो कहते है वो करते हैं और वहीं कहते हैं जो करते हैं। कोई भी पात्र व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। इन शिविरों में छूटे पात्र लोगों का लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहलीबार उदयपुर आए भजनलाल शर्मा का कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद अर्जुनलाल मीणा, विधायक फूलसिंह मीणा, विधायक ताराचंद जैन, उदयलाल डांगी, प्रताप गमेती ने स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख ममता कुंवर, उपमहापौर पारस सिंघवी, बडग़ांव प्रधान प्रतिभा नागदा भी उपस्थित थे।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत् विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास हेतु एमओयू

जिंक फुटबॉल अकादमी ने अपने गढ़ ज़ावर में जीत हासिल की, राजस्थान लीग 2023-24 के पहले घरेलू मैच में दब...

उदयपुर सम्भाग के समग्र विकास के लिए ज्वलंत मुद्दे

नारायण सेवा में दुर्गाष्टमी पर  501 दिव्यांग कन्याओं का पूजन

पिम्स उमरड़ा द्वारा निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर आयोजित

FIRST IN INDIA TRANSRADIAL CASE OF SHOCKWAVE INTRAVASCULAR LITHOTRIPSY “Coronary Blockage Can Now Be...

पूर्व राजपरिवार के राजनीति में जुड़ाव की सुगबुगाहट तेज

HDFC Bank partners with Microsoft as part of Digital Transformation Journey

संभाग स्तरीय कस्तूरबा गांधी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उदयपुर मीडिया अवार्ड 2023 का रंगारंग आयोजन

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में जेके टायर के शुद्ध लाभ में उछाल

वल्र्ड डेयरी समिट 2022 के दौरान राजस्थान के महिला डेयरी किसान प्रधानमंत्री की सराहना से हुए अभिभूत