डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट

दोनों के बीच बालिका शिक्षा, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई
उदयपुर :
मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह और राष्ट्रपति द्रौपदी के बीच राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समसामयिक विषयों और मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास के पारस्परिक संबंधों पर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण जैसे अतिमहत्वपूर्ण विषय पर भी गंभीरता से वार्ता हुई। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी को बताया कि मेवाड़ राजघराने ने आज से 162 वर्ष पूर्व बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन की अभिनव पहल की। महाराणा शंभु सिंहजी ने 1863 में शंभू पाठशाला की स्थापना की, जो वर्तमान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जगदीश चौक उदयपुर के नाम से संचालित है। वर्तमान में इसमें 600 से ज़्यादा बेटियां अध्ययनरत हैं। मेवाड़ राजपरिवार आज भी शम्भू पाठशाला में पढ़ने वाली बेटियों के लिए कम्प्यूटर, पुस्तकें, स्टेशनरी इत्यादि उपलब्ध कराने की परंपरा का निर्वहन कर रहा है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह के आमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गत दिनों 3 अक्टूबर 2024 को राजमहल उदयपुर भी आई थीं, जिनकी अगवानी की गई।

Related posts:

World Environment Day: Hindustan Zinc turns 3.32 times Water Positive Company

भारत में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने " पर कार्यशाला

मेवाड़ के युवाओं ने रचा भक्ति का इतिहास, सालंगपुर धाम में हुआ 51वां सुंदरकांड

'अपनों से अपनी बात ' सोमवार से

पिम्स में सर्जिकल एक्सीलेंस एवं एजुकेशनल कॉन्फ्रेंस

अशोक चौहान अध्यक्ष और अरुण बया उपाध्यक्ष बने

सटीक रेडिएशन कैंसर रोगियों के लिए वरदान : डॉ. सेनापति

जागृत हनुमानजी को धराया जाएगा छप्पन भोग

कानोड़ मित्र मंडल, उदयपुर की वर्षाकालीन पिकनिक एवं वरिष्ठजन सम्मान का आयोजन

इंद्र ने एकलिंगजी की तपस्या कर पाई थी ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति- जगद्गुरु श्री वसन्त विजयानन्द ग...

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन वार्षिक सम्मानों की प्रविष्टियां आमंत्रित

Zinc City set to groove to the tunes of Nitin Mukesh at Hindustan Zinc supported Srajan The Spark