पिम्स उमरड़ा में सीआरटी-डी मशीन लगाई

हार्ट फेल वाले मरीजों के इलाज की सुविधा बहाल, प्राइवेट अस्पताल से आधा होंगे खर्च
उदयपुर।
पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा के कार्डियोलॉजी विभाग में अब हार्ट फेल्योर वाले मरीजों के इलाज की सुविधा बहाल हो गई है। शनिवार को कैथ लैब में एक 60 वर्षीय महिला का उपचार किया गया। उसे सीआरटी-डी मशीन लगाई गई जिसकी सभी खर्चों सहित अनुमानित कीमत करीब 6.5 लाख है। इंटरवेशनल कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. महेश जैन, कॉर्डिक एनेथेस्टिक डॉ. विपिन सिसोदिया, सीटीवीएस सर्जन डॉ. विवेक रावत, नोनिवेसिव कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. उमेश स्वर्णकार द्वारा यह मशीन लगाई गई।
डॉ. महेश जैन ने बताया कि पिम्स उमरड़ा में प्राइवेट अस्पतालों की तुलना में 50 फीसदी कम खर्च पर इलाज हो जाएगा। यह प्रक्रिया अब यहां नियमित की जाएगी। यह मशीन लगाने में करीब दो घंटे का समय लगता है। डॉ. महेश जैन ने बताया कि शनिवार को जिस महिला का उपचार किया गया उसे सांस फूलने और पैर में सूजन की शिकायत थी। एंजियोग्राफी करने पर पता चला कि ब्लाकेज नहीं है। हार्ट फेल्योर की शिकायत है। हार्ट फेल्योर (एलबीबीबी) की शिकायत होने पर सांस फूलने लगती है। हार्ट की पंपिंग काफी कमजोर हो जाती है। इसमें सीआरटी-डी ही एकमात्र बेहतर इलाज था। इस मरीज को सीआरटी-डी (कार्डियक रिसाइक्रोनाइजेशन थेरेपी वीथ डिफ्रिबिलेटर) मशीन लगाई गई। यह एक तरह पेसमेकर का ही आधुनिक वर्जन है। इस विधि से हार्ट के फंक्शन को रिसेंक्रोनाइज किया जाता है।
हार्ट की पंपिंग कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं। यह जन्मजात भी हो सकता है। संक्रमण लगने पर भी हार्ट की पंपिंग कमजोर हो जाती है। पंपिंग कमजोर होने से मरीज को सांस फूलने की शिकायत होने लगती है। इस मरीज को भी सांस फूलने और पैर में सूजन की शिकायत थी। कुछ मरीजों को हार्ट की धडक़न गड़बड़ा कर बंद होने की आशंका रहती है। हार्ट चलाने के लिए बिजली का झटका देने वाली मशीन डिफ्रिबिलेटर भी सीआरटी के साथ ही हार्ट में लगा दिया जाता है ताकि हार्ट बंद नहीं हो।

Related posts:

Hindustan Zinc setting up a state-of-the-art ‘field hospital’ in Dariba against second wave of COVID

नमन अग्रवाल ने की असहाय मजदूरों के लिए भोजन सेवा

51 जोड़ों के सपनों और विश्वास का संगम

Hindustan Zinc’s Kayad Mine bagged 5- Star Rating Awardat 6th NCMM Award

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि एवं तकनीक की पहल अनुकरणीय : जिला कलक्टर

SAHIL POONIA OF ZINC FOOTBALL WINS BEST GOALKEEPER AWARD IN HIS DEBUT FOR INDIA AT SAFF U-17 CHAMPIO...

अंदर का तूफान जीवन के लिए हानिकारक

हिंदुस्तान जिंक की आईटी प्रणाली को एकीकृत आईएसओ प्रमाण पत्र

हिंदुस्तान जिंक ने राजस्थान के जावर में 45वें मोहन कुमार मंगलम (एमकेएम) फुटबॉल टूर्नामेंट ट्रॉफी का ...

योग एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी में महेश शर्मा अध्यक्ष बने

महाराणा राजसिंह द्वितीय की 279वीं जयन्ती मनाई

शहर के वरिष्ठ साहित्यकार कुंदन माली को गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी के दो पुरस्कार