दानवीर भामाशाह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

उदयपुर। महावीर युवा मंच द्वारा शनिवार को दानवीर भामाशाह की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर  हाथीपोल स्थित भामाशाह सर्कल पर भामाशाह प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि मंच संरक्षक प्रमोद सामर थे। सामर ने कहा कि भामाशाह की समर्पण की प्रवृत्ति आज के परिप्रेक्ष में भी अनुकरणीय है। स्वतंत्रता के पुरोधा महाराणा के अनन्य सहयोगी दानवीर वीरवर भामाशाह ने मेवाड़ की रक्षार्थ सर्वस्व समर्पण कर स्वामीभक्ति, स्वदेश एवं स्वावलम्बन का जो उत्कृष्ट कार्य किया वह युगों-युगों तक स्वाभीमान के रक्षार्थ अर्पण चिरस्मरणीय है।  
अध्यक्ष डॉ. तुक्तक भानावत ने कहा कि भामाशाह न केवल दानवीर अपितु, युद्धवीर और जबर्दस्त सैन्य सगंठक थे। उन्होंने महाराणा प्रताप के लिए अपना सर्वस्व सर्मपण कर दिया और मेवाड़ की शान को बनाये रखा।
मंच के महामंत्री हर्षमित्र सरूपरिया ने कहा कि महाराणा प्रताप और भामाशाह जैसे जननायकों की प्रतिमाएं सार्वजनिक चौराहों पर लगनी चाहिए ताकि आमजन को प्रेरणा मिल सके।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राजेश चित्तौड़ा, कर्मचारी नेता कमल बाबेल, भाजपा महामंत्री राजेन्द्र परिहार, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र चौहान, कनवर निमावत आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संयोजक महामंत्री हर्षमित्र सरूपरिया ने किया।
अध्यक्ष डॉ. भानावत ने बताया कि 16 जनवरी को भामाशाह की पुण्यतिथि पर रविवार को प्रशासनिक लॉकडाउन के कारण प्रोटोकोल की पूर्ण पालना करते हुए प्रतिवर्ष पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम स्थगित रखे गये हैं।

Related posts:

जैन फाउंडेशन पर्यूषण पर्व पर आयोजित करेगा विशेष डिजिटल कार्यक्रम

उदयपुर के प्रो. निम्बार्क ने अंतरराष्ट्रीय आर्ट सिंपोजियम में किया भारत का प्रतिनिधित्व

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर में ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

हिन्दुस्तान जिंक की लगातार तीसरे वर्ष एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2025 में वैश्व...

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने देवराज के परिवार से की मुलाक़ात, बँधाया ढाढ़स

युवाओं के लिए जीवन-मार्गदर्शक है गीता : कुलपति प्रो. सारंगदेवोत

18 youth of Hindustan Zinc Skill Centre got selected as Security Guards at Rajiv Gandhi Airport Hyde...

23 पात्र लोगों को आवंटन पत्र और पट्टे वितरित

राजस्थान उच्चतर शिक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न

अंग्रेजों भारत छोड़ो और अगस्त क्रांति पर गोष्ठी का आयोजन

दिव्यांग बच्चों ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव

गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने की मुहिम