ट्रेजर टाउन में दीप यज्ञ का आयोजन

उदयपुर। गायत्री शक्तिपीठ उदयपुर द्वारा टाउन में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें तीन सौ परिवारों ने भक्ति भाव के साथ अपनी भागीदारी निभाई। डॉ. एन. एल. कोठरी और गुलाब कोठरी ने सभी को गायत्री परिवार से जुडऩे का आग्रह किया। रेखा-अरुण शर्मा और डॉ. अंजू- हेमंत श्रीमाली ने दीप यज्ञ के लिए प्रेरित किया और सनातन धर्म के प्रति अपना अपनत्व और समर्पित भाव प्रदर्शित किया।


 गायत्री शक्तिपीठ से रितु राठौड़, पूर्णिमा पानेरी, रेणु चौहान और शैली भटनागर ने यज्ञ स्थल पर मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ पूर्ण करवाने में सहयोग दिया। सभी उपस्थित लोगों को 3 से 6 नवंबर तक होने वाले महायज्ञ की जानकारी देते हुए अपनी उपस्थिति उसमें बनाए जाने के लिए आग्रह किया गया। धर्म परायण परिजनों ने 108 कुण्डीय यज्ञ के लिए अंश दान, समय दान के लिए संकल्प किया। इस दौरान कृष्णा परिवार की ओर से पांच हजार, रेखा शर्मा परिवार की ओर से पांच हजार, नम्रता अग्रवाल परिवार की ओर से पांच किलो घी का दान समर्पित किया गया जबकि डॉ. अंजू-हेमन्त श्रीमाली ने इस पुनीत कर्म में 11 लाख का अंश दान एकत्रित करवाने जाने का संकल्प लिया।

Related posts:

जिंक की समाधान परियोजना के तहत् लंपी रोग से पशुधन बचाने में किया सहयोग

आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने फुल-सर्विस ब्रांच के साथ उदयपुर में रखा कदम

सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर जवाब: ईएमआरएस को वहां पढ रहे छात्रों की सिकल सेल रोग के लिए 100 प्रतिशत ज...

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया अपनी महती भूमिका निभाए : बाबूलाल खराडी

एचडीएफसी बैंक के लाभ में 23 प्रतिशत का उछाल

तिलहन उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सरसों मॉडेल फार्म प्रोजेक्ट की महत्वपूर्ण भूमिका

अमिताभ बच्चन बने नेक्सस मॉल्स के ‘हर दिन कुछ नया’ अनुभव के ब्रांड ऐम्बैसेडर

पिम्स में मरीज के फेंफड़े में हरी फफूंद का सफल इलाज

विश्व एड्स दिवस मनाया

Nissan India releases glimpses of the much-awaited upcoming B-SUV

ट्रक ड्राइवर्स को तम्बाकू के प्रति किया जागरूक

भगवान बिरसा मुण्डा के योगदान को आमजन तक पहुंचाना हमारा दायित्व- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा