आयकर रिटर्न की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितम्बर करने की मांग, तकनीकी समस्याओं से जूझ रहे करदाता

उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सीए सेल उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. हितेष कुदाल ने आयकर विभाग से मांग की है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2025 से बढ़ाकर 30 सितम्बर 2025 की जाए। डॉ. कुदाल ने बताया कि बीते एक सप्ताह से आयकर पोर्टल लगातार तकनीकी समस्याओं से जूझ रहा है। इस कारण लाखों करदाता एवं कर पेशेवर गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। आयकर रिटर्न भरने की प्रक्रिया पूरी करना करदाताओं के लिए व्यावहारिक रूप से असंभव हो गया है।
मुख्य समस्याएं निम्नलिखित हैंः
पोर्टल का अत्यधिक धीमा चलना और बार-बार हैंग होना।
एआईएस/टीआईएस दस्तावेज डाउनलोड न होना।
चालान का भुगतान करने के बावजूद पोर्टल पर भुगतान चालान न दिखना।
रिटर्न दाखिल करने के विकल्प का तकनीकी रूप से काम न करना।
डॉ. हितेष कुदाल ने कहा कि इस तकनीकी दिक्कतों के कारण करदाता समय पर रिटर्न दाखिल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में आयकर रिटर्न की अंतिम तिथि बढ़ाना आवश्यक है ताकि कोई भी करदाता परेशानी में न रहे। सीए सेल उदयपुर व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सरकार से निवेदन किया गया है कि आम जन की सुविधा का ध्यान रखते हुए अंतिम तिथि को 30 सितम्बर 2025 तक बढ़ाया जाए।

Related posts:

भारत की अर्थव्यवस्था के विकास के लिऐ किसान की समृद्धि आवश्यक -  कृषि मंत्री तोमर 

"श्रीरामचरितमानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद" व "रागरसरंग कुंडलिया" पुस्तकों का लोकार्पण 2 सितम्बर को

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया और आईटीसी फूड्स के बीच साझेदारी

Amid rising gold prices, Melorra provides respite; launches its Akshaya Tritiya range comprising of ...

डिज़ाइनर्स, मटेरियल सप्लायर्स और बिल्डर्स एक मंच पर मिलेंगे लेकसिटी में

श्रीजी प्रभु की हवेली में गो.चि.श्री105 श्री विशाल बावा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

एचडीएफसी बैंक ने पूरे भारत में 100 नई शाखाएं खोली

श्वेता पटेल चौधरी को पीएचडी की उपाधि

माइनिंग ऑपरेशन्स में सरफेस पर महिलाओं को नाईट शिफ्ट में शामिल कर हिन्दुस्तान जिंक ने रचा इतिहास

वाणिज्य लैब हेतु प्रिंटर भेंट 

JCB India launches three new Excavators

Hindustan Zinc Inaugurates 1 RO Hub plant at Ordi and 1 Water ATM at Dabok