देवेन्द्र सिंह राव की कृति तुम्हारे लिए का विमोचन

उदयपुर। कवि गीतकार देवेन्द्र सिंह राव की कृति तुम्हारे लिए का विमोचन अयोध्या में भैरव पीठाधीश्वर जगद्गुरू वेदपूत्र जी महाराज के सानिध्य मे कवि गिरीश विद्रोही के संचालन और देश के गौरव धर्माचार्य पीठाधीश्वर और हास्य व्यंग्य कवि सुरेन्द्र शर्मा तथा महाभारत मे दुर्याधन की भुमिका निभाने वाले अभिनेता पुनित इस्सर की उपस्थिति मे हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मे देश भर के लब्ध प्रतिष्ठित कविगणो ने अपनी रचनात्मक काव्यपाठ कर अभिव्यक्ति दी ।इससे पूर्व जगद्गुरू वेदपूत्र जी महाराज का राम से राम तक में हनुमंत कथा का प्रवर्चन हुआ। आभार देवेन्द्र सिंह राव ने प्रकट किया ।

Creative from India to the World