हरिद्वार की गंगा आरती की झलक देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

रविवार को फतेहसागर से वामेश्वर महादेव तक निकलेगी कावड़ यात्रा
उदयपुर।
भगवान वामेश्वर महादेव को जल अर्पित करने के लिए आयोजित भव्य कावड़ यात्रा के तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज हुआ। फतेहसागर पाल पर हरिद्वार की प्रसिद्ध गंगा आरती की थीम पर भव्य आरती का आयोजन कर वरुण देवता का आवाहन किया गया। विशेष व्यवस्था के तहत हरिद्वार से गंगाजल उदयपुर लाया गया, जिसे पूजा अर्चना के उपरांत कावड़ यात्रा में उपयोग किया जाएगा। गंगा आरती का अद्भुत दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु फतेहसागर पहुंचे। मुख्य आकर्षण के रूप में हरिद्वार की गंगा आरती की थीम पर आयोजित इस आरती में दीपों की लौ और मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्ति रस में डूब गया।


कावड़ यात्रा संयोजक प्रफुल्ल श्रीमाली ने बताया कि रविवार सुबह फतेह बालाजी फतेहसागर से कावड़िया जल लेकर वामेश्वर महादेव पालड़ी के लिए रवाना होंगे। करीब 7 किलोमीटर की दूरी तय कर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान यात्रा मार्ग के 11 शिवालयों में विशेष अभिषेक होगा। यात्रा की पूर्व संध्या पर 2 अगस्त को फतेह बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया । कावड़ यात्रा के निमित्त फतेह बालाजी परिसर में कावड़ों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
यात्रा में भगवान वामेश्वर के चलत स्वरूप को पालकी में विराजित कर ले जाया जाएगा। विभिन्न धार्मिक साधु-संत यात्रा में बग्गियों पर सवार होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। ऊंट गाड़ियों और धार्मिक झांकियों की अनुपम छटा यात्रा में आकर्षण का केंद्र बनेगी।यात्रा मार्ग में साफ-सफाई के साथ-साथ कावड़ियों के लिए विभिन्न प्रकार के फलाहार और पेयजल काउंटर लगाए गए हैं। अनेक सामाजिक और धार्मिक संगठन यात्रा में अपना योगदान देकर कावड़ियों का स्वागत करेंगे। यात्रा के समापन पर हजारों श्रद्धालु प्रसादी का आनंद लेंगे।

Related posts:

गणतंत्र गौरव सांस्कृतिक संध्या की रिहर्सल की, छात्र-छात्राओं ने तैयारियां पूरी की

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 'प्लास्टिक हटाओ' अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

जीतो की जेबीएन-ओलम्पियंस की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

स्वतंत्रता का मूल्य समझने के लिए विभाजन की विभीषिका को जानना जरूरी – राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिय...

Hindustan Zinc empowersover 10 Lakh young minds through quality education in the last 5 years

एनर्जी कंजर्वेशन दिवस व इंजीनियर वाई एस सरदालिया मेमोरियल स्मृति व्याख्यान का आयोजन

नैतिकता से परिपूर्ण जीवन ही सार्थक

पेलियेटिव एवं कॉम्प्रिहेन्सिव क्लिनिक का शुभारंभ

Hindustan Zinc conferred with prestigious ‘5 Star Rated Mines’ award by Ministry of Mines

मदरसा भूमि को निरस्त करने की मांग को लेकर मावली बंद रहा

जिंक वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम के तहत् 118 अधिकारियों को उच्च शिक्षा का अवसर

उदयपुर में बुधवार को मिले 6 कोरोना संक्रमित