धनसिंह बघेल ने वुशू मार्शल आर्ट में जीता गोल्ड मैडल

उदयपुर। बेदला गांव के पैलेस स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की 12वीं कक्षा में अध्यनरत विद्यार्थी धनसिंह बघेल ने वुशू मार्शल आर्ट खेल में रांची (झारखंड) में आयोजित नवीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 75 किलो वर्गभार में गोल्ड मैडल हासिल कीर्तिमान स्थापित किया है। धनसिंह के रांची से अपने स्कूल बेदला पहुंचने पर स्कूल के प्रिंसिपल महिपालसिंह चारण, शारीरिक शिक्षिका बीना आचार्य के नेतृत्व में स्कूल के छात्रों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत अभिनंदन किया। विद्यालय में धनसिंह और उसके कोच गजेंद्रपूरी गोस्वामी का विद्यालय के प्रधानाचार्य महिपालसिंह चारण, बडग़ांव उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़, विजयसिंह चौहान, संजय सनाढय, विक्रांत निमावत ने उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया।
बीना आचार्य ने बताया कि छात्र धनसिंह ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। बघेल की इस संकल्पित दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत की बदौलत यह मुकाम मिला हैं, जो विद्यालय, बेदला गांव और उदयपुर जिले के लिए गौरव की बात है। गजेंद्रपूरी गोस्वामी ने बताया कि धनसिंह काफी मेहनती हैं और इस गोल्ड मेडल को जीतने के लिए उसमे एक जुनून था। शायद यही वजह रही की उसने इस मुकाम को हासिल किया हैं। स्कूल के प्रिंसिपल ने भी धनसिंह की इस उपलब्धि की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related posts:

वसुंधरा राजे द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का आगाज

अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

एक्सॉनमोबिल की अगली पीढ़ी का मोबिल 1 इंजन ऑयल चैंपियनशिप जीतने वाला प्रदर्शन करता है

Nexus Celebrations roll out Nexus GRAB,for customers to bag special deals and discounts across their...

HINDUSTAN ZINC WINS INDIRA MAHILA SHAKTI PROTSAHAN AVAM SAMMAN AWARD

Flipkart engages Tier 2 and 3 sellers, gearing them up for the festive season

पंडित हरिप्रसाद चौरसिया सहित देश के 10 कलाकार, विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता और एथलीट महाराणा मेवाड़ फा...

जार सदस्यों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित

निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर में 300 से ज्यादा दिव्यांगों के हाथ-पैरों का लिया मैजरमेन्ट

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को डी.लीट. की मानद उपाधि

कोकिलाबेन, अनिल एवं टिना अंबानी ने किये श्रीजी प्रभु की श्याम घटा के दर्शन

शिव भक्ति संग नारी शक्ति सम्मान