जिला कलक्टर नमित मेहता स्काउट-गाइड के सर्वाच्च अवार्ड सिल्वर एलिफेन्ट से सम्मानित

जयपुर में राज्यपाल श्री बागड़े ने प्रदान किया अवार्ड
18वीं स्काउट-गाइड जम्बूरी के सफल आयोजन के लिए मिला सम्मान
उदयपुर।
स्काउट गाइड राज्य प्रशिक्षण केन्द्र जगतपुरा, जयपुर में बुधवार को आयोजित राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार सम्मान समारोह में उदयपुर जिला कलक्टर नमित मेहता को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भारत स्काउट-गाइड के सर्वाच्च राष्ट्रीय सम्मान सिल्वर एलिफेन्ट अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य, राज्य सचिव पी.सी.जैन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
उदयपुर जिले के सी.ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने बताया कि श्री मेहता को वर्ष 2022-23 में पाली जिले के कलक्टर रहते हुए 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन के लिए सम्मानित किया गया। पाण्डे ने बताया कि सिल्वर ऐलिफेंट अवार्ड भारत स्काउट व गाइड का सर्वोच्च राष्ट्रीय स्तर का सम्मान है। यह मुख्य रूप से कई नामी गिरामी हस्तियों, राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, मंत्रियों, उद्योगपतियों को भारत स्काउट व गाइड आंदोलन के क्षेत्र में अति विशिष्ठ उपलब्धियों के फलस्वरूप प्रदान किया जाता है।
श्री मेहता के सम्मानित होने पर सभी प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों तथा आमजन सहित स्काउट-गाइड उदयपुर मण्डल के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मनमोहन स्वर्णकार, जिला मुख्यायुक्त स्काउट प्रतिभा गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. लोकेश भारती, जिला सचिव हीरालाल व्यास, जिला कोषाध्यक्ष महक सनाढ्य, सी.ओ. गाइड अभिलाषा मिश्रा सहित जिले के सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं पदेन प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट व गाइड, सचिव स्थानीय संघ एवं स्काउट गाइड कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related posts:

तेरापंथ युवक परिषद की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ

DS Group recognized for the Water Conservation initiative at Rajasthan

Banasthali Vidyapith Girls explore Study Abroad opportunities by attending a seminar on"Chase your D...

हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस द्वारा किसान मेले का आयोजन

मैनकाइंड फार्मा बांझपन और गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताओं के लिए डाइड्रोजेस्टेरॉन विकसित करने वाली पहली...

पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट : टाइटन व स्पार्टन ने दर्ज की जीत

Hindustan Zinc Transforming the Lives of over 2 Lakh Underprivileged and Specially Abled Children

फ्लिपकार्ट के साथ भारत के उद्यमियों की प्रेरक यात्रा

निःशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 10-11 फरवरी को

एम.बी. हॉस्पिटल में चौबीसों घंटे मुस्तैद रेडियोग्राफर्स

PW student Kushagra from Bhiwadi, Rajasthan Achieved AIR 1 in CA Inter via online classes

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह