चिकित्सक साहित्यकार डॉ राजगोपाल होंगे मथुरा में सम्मानित

उदयपुर। शहर के चिकित्सक साहित्यकार डॉ गोपाल राजगोपाल को मथुरा की बाल साहित्यकार समिति वर्ष 2024 के ‘’ पं. हरप्रसाद पाठक स्मृति बाल साहित्य श्री सम्मान’’ से सम्मानित करेगी। यह सम्मान आगामी सितम्बर माह में मथुरा में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया जायेगा। डॉ राजगोपाल स्थानीय आरएनटी मेडीकल कॉलेज में वरिष्ठ आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। साहित्य में रूचि के चलते इनकी विभिन्न विधाओं में अभी तक नौ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। इनमें बाल कविताओं की तीन पुस्तकें हिंदी तथा राजस्थानी में प्रकाशित हैं। आप कई पुरस्कारों से सम्मानित हैं।

Creative from India to the World