डोल्से होटल्स एंड रिसॉर्ट्स का उदयपुर में आगमन

उदयपुर। भारतीय हॉस्पिटैलिटी उद्योग एक नए युग में प्रवेश कर रहा है और इस परिवर्तन का नेतृत्व फाइन एर्सस कर रहा है। इस बदलाव को गति देते हुए, फाइन एर्सस ने दुनिया की सबसे बड़ी होटल फ्रेंचाइजिंग कंपनी व्यंडहम होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के साथ एक रणनीतिक गठबंधन की घोषणा की है, जिसके अंतर्गत डोल्से होटल्स एंड रिसॉर्ट्स को पहली बार भारत में पेश किया जा रहा है। फाइन एर्सस के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक दिनेश यादव के नेतृत्व में विकसित, इस सहयोग के अंतर्गत भारत में दो प्रतिष्ठित परियोजनाएँ लाई जा रही हैं, डोल्से बाय व्यंडहम गोवा और डोल्से बाय व्यंडहम उदयपुर, जो भारत के उत्कृष्ट लाइफस्टाइल और डेस्टिनेशन-आधारित हॉस्पिटैलिटी श्रेणी में एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगें।
कोडियात स्थित आगामी डोल्से रिसॉर्ट उदयपुर में आयोजित भव्य गाला साइनिंग समारोह में वरिष्ठ उद्योग जगत की हस्तियाँ, बॉलीवुड सितारें, वैश्विक निवेशक, प्रमुख हितधारक और व्यंडहम होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह आयोजन केवल एक ब्रांड साइनिंग नहीं था, बल्कि फाइन एर्सस की उस सोच को दर्शाता है जिसमें हॉस्पिटैलिटी केवल संरचनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि अनुभवों, भावनात्मक जुड़ाव और स्थायी यादों से परिभाषित होती है।
डोल्से रिसॉर्ट बाय व्यंडहम उदयपुर, अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है। उदयपुर देश में सबसे अधिक लक्जरी वेडिंग्स व अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए अग्रणी गंतव्यों में से एक है, जिससे यह भारत के सबसे मजबूत और उच्च प्रदर्शन करने वाले हॉस्पिटैलिटी बाजारों में शामिल होता है। इन रिसॉर्ट्स को यूनिट सेल्स मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा, जिसमें लगभग 70 प्रतिशत  यूनिट्स व्यक्तिगत निवेशकों को बेची जाएँगी और उन्हें एक प्रबंधित रेंटल पूल में पूरी तरह लीज-बैक किया जाएगा, जिससे पेशेवर संचालन और दीर्घकालिक मूल्य सृजन सुनिश्चित होगा।
इस अवसर पर फाइन एर्सस के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक दिनेश यादव ने कहा “हमें इन प्रतिष्ठित परियोजनाओं के लिए एक बार फिर व्यंडहम होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के साथ साझेदारी कर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है, जिससे हमारा दीर्घकालिक संबंध और सुदृढ़ हुआ है। भारत में प्रीमियम रिसॉर्ट्स और डेस्टिनेशन वेडिंग स्थलों की बढ़ती माँग के बीच, डोल्से गोवा और डोल्से उदयपुर विश्व-स्तरीय हॉस्पिटैलिटी प्रदान करेंगे। व्यंडहम होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के साथ यह साझेदारी भारत के हॉस्पिटैलिटी परिदृश्य में 5,000 यूनिट्स के हमारे व्यापक विजन की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञता और स्थानीय समझ का संतुलन है।

Related posts:

आल इण्डिया इस्कान पदयात्रा का बेदला गाँव में भव्य स्वागत

उदयपुर में कोरोना का लगातार ग्राफ़ घट रहा, आज 275 रोगी संक्रमित आये

जेके टायर की नेतृत्व टीम ने वेतन भुगतान में स्वैच्िछक कटौती की

पिम्स हॉस्पिटल में आतों की गंभीर बीमारी का सफल ऑपरेशन

पिम्स इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्युटर साईन्स ने लांच किया बीसीए कोर्स

कोटक महिंद्रा बैंक ने लॉन्च किया मर्चेन्ट वन अकाउंट

एचडीएफसी बैंक ने एशियामनी बेस्ट बैंक अवार्ड्स में 3 प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते

2475 PACS/Coop Societies get initial approval to operate Jan Aushadi Kendras: Amit Shah

Hindustan Zinc Kicks Off 45th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

आईकॉनिक 7, बाउंड्री बेशर्स और एपीएल लीजेंड्स ने जीते सेमीफाइनल मुकाबले

दिव्यांगजन स्वावलम्बन यात्रा का किया स्वागत

नेशनल पेंटिंग सिंपोजियम (कला शिविर) का समापन