डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ को डॉ. भानावत ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

उदयपुर। मेवाड़ पूर्व राजघराने के सदस्य डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ के जन्मदिन पर आज उदयपुर के सिटी पैलेस में शहर के विशिष्टजन और आम लोगों ने शुभकामनाएं दी।

पैलेस में मेवाड़ को ओसवाल सभा के उपाध्यक्ष, सम्प्रति संस्थान के संस्थापक सचिव, जर्नलिस्ट एसोसिएशन आफ राजस्थान (जार) के मुख्य संरक्षक डॉ. तुक्तक भानावत ने मेवाड़ का अभिनंदन करते हुए उनको शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं की। डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ के जन्मदिन के मौके पर सिटी पैलेस के माणक चौक में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। डॉ. लक्ष्यराजसिंह ने भी पूरे सम्मान के साथ सभी के अभिवादन को स्वीकार किया।

इस मौके पर सांसद मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, पूर्व डिप्टी मेयर पारस सिंघवी, भाजपा नेता अतुल चंडालिया, लॉ कमीशन आफ इंडिया के पूर्व सदस्य डॉ. आनंद पालीवाल, अश्विनी बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष जयेश चंपावत, होटल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सिंधी समाज के राजेश चुघ, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बड़ीसादड़ी के अभय मेहता सहित भाजपा, कांग्रेस नेता और शहर के नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया।

Related posts:

विधायिका के प्रति बढ़ी कार्यपालिका की जवाबदेही : वासुदेव देवनानी

क्रोध को क्षमा से शमन करें: प्रशांत अग्रवाल

शिविर में 25 यूनिट रक्तदान

फील्ड क्लब चुनाव नतीजे : सेक्रेटरी पर फिर ‘मन-वानी’’, उपाध्यक्ष पर महकी श्रीमाली की बगिया, कोषाध्याक...

रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 : पहले दिन रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन से खिलाड़...

पिम्स मेवाड़ कप सीजन : 4, जीसीए ने एकतरफा मुकाबले में क्रॉसरोड्स को 138 रन से हरा किया फाइनल में प्रव...

Udaipur Zinc City gears up for the inaugural Vedanta Zinc City Half Marathon

डॉ. सान्निध्य टांक निर्णायक के रूप में आमंत्रित

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

गीतांजली हॉस्पिटल के डॉ. संगम त्यागी ने हासिल की तीन एडवांस फेलोशिप

राजस्थान में स्थापित होने वाले देश के पहले जिंक पार्क के लिए हिन्दुस्तान जिंक और त्रिपुरा गु्रप के ब...

पिछले 10 वर्षो में 71 अरब लीटर पानी रीसाइकल कर हिंदुस्तान जिंक ने शुद्ध जल पर निर्भरता 28 प्रतिशत कम...