मुम्बई में आयोजित समारोह में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ इकोनॉमी टाइम्स के ‘‘एन्टरप्रेन्योर अवार्ड’ से सम्मानित

मुंबई/उदयपुर : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को आतिथ्य क्षेत्र से जुडे़ वर्ष के सर्वश्रेष्ठ उद्यमी होने के लिए इस ख्यातनाम सम्मान के लिए चुना गया। वर्तमान में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ लेक पैलेस होटल्स एंड मोटल्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक है। आतिथ्य उद्योग में डॉ. मेवाड़ को उनके उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और नेतृत्व के लिए व्यापक रूप से एक अलग पहचान मिली है।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और दूरदृष्टि का प्रतीक है, बल्कि भारतीय आतिथ्य क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को भी दर्शाती है। यह गौरवपूर्ण आयोजन मुंबई के प्रसिद्ध सहारा स्टार होटल में आयोजित किया गया, जहाँ देशभर के उत्कृष्ट उद्यमी एवं सम्मानित अतिथि आदि सम्मिलित हुए।

Creative from India to the World