प्रभु द्वारकाधीशजी के दर्शन को पहुँचे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

राजसमंद। मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ दीपावली के पंचदिवसीय महापर्व के पावन अवसर पर कांकरोली स्थित प्रभु श्री द्वारकाधीश और मेदपाट कुलगुरु गोस्वामी डॉ. वागीशकुमारजी महाराजश्री से आशीर्वाद लेने पहुँचे।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ गद्दी पर बैठने के बाद, पहली दीपावली होने व प्राचीन परम्परा के निर्वहन हेतु कांकरोली पहुँचे जहां मंदिर परम्परा अनुसार तृतीयपीठ युवराज गोस्वामी वेदांत कुमारजी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की अगुवानी की। मंदिर के गोवर्धन चैक में मंदिर बैण्ड की सुमधुर ध्वनी के बीच श्री द्वारकाधीश मंदिर के सुरक्षा गार्ड्स की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गोवर्धन चैक से बैठक स्थल पहुँच डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कुलगुरु गोस्वामी डॉ. वागीशकुमारजी महाराजश्री को दण्डवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।
कुलगुरु के साथ मंदिर पहुँच प्रभु श्री द्वारकाधीशजी के राजभोग झांकी के दर्शन कर सभी मुख्य मंदिरों में धोक लगा भेंट अर्पण किये और बृजेश कुमार हाॅल पहुँच मेवाड़ी परम्परानुसार कुलगुरु गोस्वामी परिवार का पुष्पमाला, वस्त्र, मिष्ठान, फल, मेवे आदि दक्षिणा भेंटकर आशीर्वाद लिया। मंदिर परम्परा अनुसार महाराजश्री ने मेवाड़ को रजाई ओढ़ाकर समाधान किया और युवराज गोस्वामी वेदांत कुमारजी और युवराज सिद्धांत कुमारजी ने पान बीड़ा व प्रसाद भेंट किया।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक़ ने वित्त वर्ष 24 में 1800 करोड़ लीटर से अधिक मात्रा में पानी को रीसाइकल किया

वेदांता का नंद घर - 16 राज्यों में 10,000 केंद्रों की ऐतिहासिक उपलब्धि

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा देबारी में सखी उत्सव कार्यक्रम आयोजित

डॉ. प्रताप सिंह ने एमपीयूएटी  कुलगुरु का कार्यभार ग्रहण किया

गर्ल्स शतरंज खेल प्रतियोगिता में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल रनरअप

अंदर का तूफान जीवन के लिए हानिकारक

अरविन्दसिंह मेवाड़ ने किया पेलेस कैलेण्डर का विमोचन

“Multi-Metal Future to be Hindustan Zinc’s strategic imperative as part of 2x growth strategy”, says...

दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स को ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल द्वारा फाइव-स्टार रेटिंग

पीआईएमएस की ओर से दीपोत्सव की मंगल कामनाएं

विश्व पर्यावरण दिवस पर महावीर युवा मंच द्वारा सघन वृक्षारोपण

नवरात्रि महोत्सव: श्रीमाली मेवाड़ का संस्कार भवन बनेगा माता की भक्ति का दरबार