डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ उन महाराणा प्रताप के वंशज हैं जिन्होंने अपना सर्वस्व सनातन धर्म की रक्षा, स्वाभिमान के लिए न्योछावर किया : बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर

आमंत्रण पर बागेश्वर धाम पहुंचे डॉ. लक्ष्यराज सिंह

उदयपुर : बागेश्वर धाम के आमंत्रण पर  मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एमपी के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मेवाड़ी परंपरा अनुसार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का शाही अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ उन महाराणा प्रताप के वंशज हैं जिन्होंने अपना सर्वस्व सनातन धर्म की रक्षा और राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए न्योछावर कर दिया। महाराणा प्रताप के अश्व चेतक और हाथी रामप्रसाद की स्वामी भक्ति इस बात की प्रतीक है कि मेवाड़ के पशुओं तक ने राष्ट्रभक्ति के लिए अपने आपको न्योछावर किया है। हाथी रामप्रसाद को विदेशी आक्रांताओं ने कैद कर लिया तो रामप्रसाद ने अन्न जल त्याग करके अपने प्राण त्याग दिए, लेकिन शत्रुओं की पराधीनता को स्वीकार नहीं की।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि मेवाड़ 1500 साल से सनातन धर्म-संस्कृति के संरक्षण के लिए सर्वोच्च बलिदान देता रहा है और आगे भी तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार की सेवा का जो अवसर मिला उसके लिए कृतज्ञ हूं। मेवाड़ प्राचीनकाल से ही गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करते आ रहा है और आगे भी करता रहेगा। डॉ. मेवाड़ ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मेवाड़ आने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए हर्ष प्रकट किया।

Related posts:

आकाश बायजूस ने राज्य बोर्ड के छात्रों, एनईईटी और जेईई के उम्मीदवारों के लिए राजस्थान में हिंदी माध्य...

Digital store launched of used cars in Bhilwara

एसबीटीआई ने हिंदुस्तान जिंक के निकट अवधि और दीर्घकालिक नेट-जीरो लक्ष्यों को दी मान्यता

नेपकॉन- 2022 कॉन्फ्रेंस में लंग कैंसर, कोविड 19 और बढ़ते प्रदूषण से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पर मंथन

उदयपुर में कोरोना (Covid-19) अर्श से फ़र्श पर, जहां केवल मात्र 37 संक्रमित आए वही 3108 ठीक हुए

जय श्री राम की गूंज में अग्रवाल की रवानगी

हम सबकी कहानी एक जैसी ही है : दुलाराम सहारण

दो दिवसीय संगोष्ठी एवं कला सृजन कार्यशाला शुरू

घूंघट से निकल कर अब घर चला रही हैं महिलाएं

फतहनगर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प

डॉ. जैन को नीति आयोग के सदस्य डॉ. पॉल ने किया सम्मानित

नाहर उपमहानिदेशक पद पर पदोन्नत