महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती पर डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे विशेष पूजा-अर्चना

485 किग्रा के लड्डू का भोग चढ़ेगा
उदयपुर :
महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोती मगरी द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया, गुरुवार – 29 मई को श्रद्धा, भक्ति और गरिमा के साथ मनाई जाएगी।
महाराणा प्रताप स्मारक समिति के सचिव सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि समिति अध्यक्ष एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ गुरुवार प्रातःकाल चेतकारूढ़ महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष वेदपाठी ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और 485 किलोग्राम के लड्डू का भोग अर्पित कर राष्ट्रनायक की अमर गौरवगाथा को नमन करेंगे।
जयंती की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने निर्देश दिए कि 29 मई को प्रातः 8 से सायं 6 बजे तक मोती मगरी स्थित प्रताप स्मारक पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को नि:शुल्क प्रवेश प्रदान किया जाए।

Related posts:

राजपूत समाज के विवाह योग्य युवक-युवती का परिचय सम्मेलन अक्टूबर में

Partnership with ICMM will further strengthen Hindustan Zinc’s commitment to sustainable, future-rea...

नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर आयोजित इंटर कॉलेज क्विज में पिम्स मनोरोग विभाग के रेज़िडें...

PIMS Psychiatry Residents Shine at RajPsychon 2025

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में वेदांता के हिन्दुस्तान जिंक स्टॉल को सभी ने सराहा

आचार्य महाश्रमण का 49वां दीक्षा दिवस युवा दिवस के रूप में मनाया

जिंक स्मेल्टर देबारी में 51वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह समापन समारोह आयोजित

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

सांची ग्रुप द्वारा वूमन अचीवर्स अवाड्र्स सम्मान 2022 का आयोजन

नारी शक्ति से जल शक्ति’ की नजीर बनेगा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान

Hindustan Zinc Transforming the Lives of over 2 Lakh Underprivileged and Specially Abled Children

गणतंत्र गौरव सांस्कृतिक संध्या की रिहर्सल की, छात्र-छात्राओं ने तैयारियां पूरी की