गीतांजली हॉस्पिटल के डॉ. संगम त्यागी ने हासिल की तीन एडवांस फेलोशिप

उदयपुर : गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संगम त्यागी ने उन्नत ऑर्थोपेडिक फेलोशिप का एक उत्कृष्ट श्रृंखला प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह प्रशिक्षण उन्होंने देश के सुप्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन, पूर्व प्रोफेसर PGIMER चंडीगढ़ और वर्तमान में मैक्स हॉस्पिटल मोहाली के प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं ऑर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश सेन के मार्गदर्शन में प्राप्त किया। डॉ. त्यागी ने जटिल प्राइमरी एवं रिवीजन जॉइंट रिप्लेसमेंट, पेल्वी-एसीटाबुलर ट्रॉमा एवं रिकंस्ट्रक्शन तथा रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसे अत्याधुनिक विषयों में विशेष प्रशिक्षण हासिल किया है।
इन उन्नत विशेषज्ञताओं के जुड़ने से गीतांजली हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक विभाग की सेवाओं का दायरा और गुणवत्ता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। विशेष रूप से रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी अत्याधुनिक और सटीक तकनीक अब उदयपुर के गीतांजली हॉस्पिटल में उपलब्ध है, जिससे रोगियों को महानगरों एवं विश्वस्तरीय संस्थानों के स्तर की सुविधा स्थानीय स्तर पर प्राप्त हो रही है।

Related posts:

कलेक्टर ने नारायण सेवा को किया सम्मानित

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री पहुंचे फ्लिक्‍सबस मुख्‍यालय, निवेश, नौकरियों और बस ऑपरेटर्स के डिजिटल सशक्...

Hindustan Zinc deploysIIoT-Powered Fleet Intelligence to increase mining efficiency

रक्तदान शिविर में 25 यूनिट ब्लड संग्रहित

श्मशान पुलिया का निर्माण कार्य शुरू

बेणेश्वर धाम की कलाकृतियों के डिजिटलाइजेशन का कार्य प्रारंभ

‘प्रबंध’ के 40वें अंक का विमोचन

इंदिरा आईवीएफ ने आयोजित की पहली राष्ट्रीय 'रेप्रो क्विज'

सुकन्या समृद्धि मेगा कैंप में 510 खाते खुले

हिन्दुस्तान जिंक की सखी परियोजना के तहत 60 लाख रुपये का ऋण वितरण

साहित्य अकादमियों में वंचित वर्ग का बनाया जाए अध्यक्ष: डॉ. सहारण

महाकुंभ प्रयागराज में नारायण सेवा संस्थान का विशाल दिव्यांग सेवा शिविर शुरू