ई-कॉमर्स ने इस त्योहारी सीजऩ में खत्म किया इंडिया और भारत के बीच का अंतर

उदयपुर। फ्लिपकार्ट इस त्योहारी सीजऩ में ग्राहकों को अधिक से अधिक फायदा पहुंचाने और विक्रेताओं, एमएसएमई और कारीगरों को प्रगति और वृद्धि आगे ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता की ओर ध्यान दे रही है। ऐसे में बिग बिलियन डेज़ के पहले दिन से मिले कुछ शुरुआती रुझान यहां दिए गए हैं जो बताते हैं कि भारत किस तरह तेज़ी से डिजिटलीकरण की ओर कदम बढ़ा रहा है।
मेट्रो और टियर 2 शहरों के ग्राहकों के अलावा विभिन्न कैटगरी में 50 फीसदी नए ग्राहक टियर 3 और इससे छोटे शहरों के रहे, होम कैटगरी के नए ग्राहकों में 53 फीसदी, बड़े एप्लायंस और बीजीएम (ब्यूटी और सामान्य चीज़ें) कैटगरी के नए ग्राहकों की संख्या में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली और ये सभी टियर 3 शहरों के हैं। इस त्योहारी सीजऩ में एमएसएमई ने की वापसी, टियर 2 और इससे छोटे शहरों के विक्रेताओं को ई-कॉमर्स पर वृद्धि देखने को मिली। 2550 से ज़्यादा पिनकोड के स्थानीय एमएसएमई को पूरे देश से मांग में वृद्धि देखने को मिली, इस बिग बिलियन डेज़ में 167 नए शहरों के विक्रेता ई-कॉमर्स से जुड़े,लगभग 60 फीसदी विक्रेता टियर 2 और तलचरए वेलूर, सोहागपुर, सिंदी जैसे इससे भी छोटे शहरों में रहते हैं। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टियर 2 शहरों में जयपुर, सूरत और पानीपत के विक्रेता शामिल रहे किफायत ने खपत बढ़ाने में की मदद की। डिजिटल इंडिया की ओर लोगों का बढ़ता झुकाव देखने को मिला। पहले से भुगतान करने यानी प्रीपेड लेनदेन में 75 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे भुगतान करने के डिजिटल माध्यमों के प्रति लोगों की पसंद का पता चलता है क्योंकि उपभोक्ताओं का खरीदारी करते समय सामाजिक दूरी बनाए रखना जारी है, ईएमआई के विकल्पों ने त्योहारों के दौरान खरीदारी करने की लोगों की भावना को और ताकत दी। मोबाइल, फर्नीचर, बड़े एप्लायंस और इलैक्ट्रॉनिक्स जैसी मंहगी चीज़ों की हुई 5 में से 1 खरीदारी ईएमआई की मदद से की गई।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक द्वारा ओरडी में आरओ प्लांट और डबोक में वाटर एटीएम का उद्घाटन

एचकेजी ऑपन ऑफर के माध्यम से हिस्सेदारी हासिल करेंगे शुगर उद्योगपति श्री कट्टी

फिलिप्स बच्चों के निमोनिया के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए संकल्पबद्ध

स्कॉडा ऑटो इंडिया ने जुलाई में सेल्स में 234 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

हिंदुस्तान जिंक को सस्टेनेबल प्रेक्टिस के लिए भारतीय खान ब्यूरो से 5-स्टार रेटिंग

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने उदयपुर पुलिस को 25 कस्टमाइज़्ड होंडा शाइन 100 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) वाह...

श्रीराम फाइनेंस लि., जीवीके ईएमआरआई और टाटा मोटर्स के बीच साझेदारी

Hindustan Zinc commits to ‘Long-term target to reach net-zero emissions by 2050’ in alignment with S...

RUNAYA ANNOUNCES JOINT VENTURE WITH MINOVA

फ्लिपकार्ट ने ग्रामीण महिलाओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया

Dr. Dipak Limbachiya conducts world’s first declared hands-on training in endometriosis surgery

JK Tyre ties up with IFC for India’s First Tyre Industry Sustainability-Linked Loan