“पिता अनुभवों की दौलत” कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर : गीतांजली हॉस्पिटल में शनिवार को फादर्स डे पर विशेष कार्यक्रम “पिता ” अनुभवों की दौलत” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संसथान के अध्यक्ष भंवर सेठ सहित 200 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया| वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत उपर्णा पहनाकर मार्केटिंग हेड कल्पेश चन्द रजबार द्वारा किया गया।
भंवर सेठ ने “पिता” की जीवन में भूमिका, अनुशासन और त्याग पर मार्मिक बातें साझा कीं। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों द्वारा कविता पाठ प्रस्तुत किये गए, जिसने सभी को भावविभोर कर दिया।
डॉ संजय गांधी – CTVS सर्जन, डॉ. आशीष जाखेटिया – कैंसर सर्जन, डॉ. पंकज त्रिवेदी – यूरोलॉजिस्ट, डॉ. दिलीप जैन – ह्रदय रोग विशेषज्ञ, गीतांजली डेंटल से डॉ. सौरभ ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व जागरूकता प्रदान की| हर्निया लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. मोहित कुमार बडगुजर द्वारा गीतांजली हॉस्पिटल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी द्वारा किये जा रहे सफल ऑपरेशन को चित्रों के माध्यम से दिखाया व गीतांजली हॉस्पिटल में मौजूद अत्याधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
सभी डॉक्टरों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित परीक्षण करवाने और वृद्धावस्था में सतर्कता के महत्व पर जोर दिया।
कल्पेश चन्द रजबार ने भंवर सेठ को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों द्वारा गीत व कविता की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही, कई वरिष्ठ सदस्यों ने अपने पिता से जुड़े संस्मरण एवं पिता होने के अनुभव साझा कर माहौल को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन हेड पीआर हरलीन गंभीर ने किया। आयोजन फादर्स डे को समर्पित एक ऐसा मंच साबित हुआ, जिसने अनुभव, सम्मान और संवेदना को एक सूत्र में पिरोया।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक द्वारा सीआईएएच के साथ मिलकर समाधान परियोजना से जुड़े किसानों को मुफ्त बीज किट वितरित

HDFC Bank launches Summer Treats to meet post lockdown needs

InsuranceDekho Plans To Onboard One Lakh Agents Throughout The Country

Hindustan Zinc receives5-Star Ratingfrom Indian Bureau of Mines for Sustainable Practices

पीआईएमएस अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया

लाॅकडाउन जारी रहने तक अग्रिम फीस नहीं ले सकेंगे स्कूल

नारायण सेवा संस्थान ने दी श्रद्धांजलि

Big Bazaar brings 2 hours home delivery to Udaipur to offer safe shopping experience, in the second ...

भगवान उनके साथ जो हृदय में बसाते हैं- जगद्गुरु पूज्यपाद श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज

संसद में उदयपुर सांसद डॉ रावत का सुझाव भारत सरकार ने माना, ग्राम सभा में बनेगा विकसित ग्राम का प्लान

हिन्दुस्तान जिंक ने जंग के खिलाफ जिंक जागरूकता अभियान के साथ आईआईटीएफ 2025 में किया सफल प्रदर्शन

नए पर्यटन स्थलों की पहचान कर रहे ताकि लोकप्रिय स्थलों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित कर सकें : शेखावत