फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल 2024 शानदार आगाज

आयकर विभाग की टीम एक से हारी मुकाबला
उदयपुर। फील्ड क्लब की मेजबानी में फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल 2024 का शानदार आगाज बुधवार शाम को हुआ। क्लब सचिव उमेश मनवानी ने बताया कि 2 जून तक चलने वाले इस कार्निवल में पुरुषों के साथ महिलाएं भी बैट और बॉल से अपना जौहर दिखाएंगी।
उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य आयकर आयुक्त ज्योति कुमारी ने किया। इसके बाद पहला मैच आयकर विभाग एवं फील्ड क्लब के बीच खेला गया, जिसमें आयकर विभाग की कप्तानी अतिरिक्त आयकर आयुक्त कमलेश मीणा एवं फील्ड क्लब की कप्तानी अजयसिंह शक्तवत ने की। पहले बल्लेबाजी करते हुए फील्ड क्लब ने 6 ओवर में 4 विकेट खोकर 81 रन बनाए। पवन चावत ने 10 बॉल पर 30 रन का योगदान दिया। जवाब में आयकर टीम 6 ओवर में 80 रन ही बना सकी और मात्र 1 रन से मैच हार गई।
सहसचिव पंकज कनेरिया ने बताया कि गुरुवार को पहला मैच रॉयल 7 बनाम पॉवर प्ले, दूसरा मैच एम स्क्वायर बनाम एफसी वारियर्स, तीसरा मैच रामा टाइटन्स बनाम जिम वारियर्स के बीच खेला जाएगा। कोषाध्यक्ष कमल मेहता ने बताया कि इस रात्रिकालीन टूर्नामेंट में क्लब के 15 साल से लेकर 70 साल तक के सदस्य एवं परिवारजन पूरे उत्साह से भाग ले रहे हैं। एग्जीक्यूटिव मेम्बर भानुप्रताप धाभाई एवं ध्रुवी नलवाया ने बताया कि इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए रैफल्स होटल, रामाड़ा होटल, अरावली हॉस्पिटल, चुण्डा पैलेस और एनआईएफडी ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। नाइट टूर्नामेंट में पांच विभिन्न वर्गों में 27 टीमें एवं लगभग 240 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी क्लब सदस्य खेल रहे हैं।

Related posts:

कल से शुरू हो रहा वेदांता उदयपुर संगीत महोत्सव अपने 6वें संस्करण के लिए एक इलेक्ट्रिक लाइनअप के साथ ...

INDIAN FOOTBALL LEGEND SUBRATA PAUL FELICITATES ZINC FOOTBALL PLAYERS, UNVEILS NEW LOGO

मुख्यमंत्री ने राहडा फाउंडेशन के गोकाष्ठ अभियान को सराहा, कहा-पर्यावरण बचाने के लिए यह पहल महत्वपूर्...

गहलोत और खोड़निया ने किये लालबाग के राजा के दर्शन

सनातन परंपरा और गांधीजी केवल भारत में ही हो सकते हैं : आरिफ मोहम्मद खान

मेवाड़ की धरा से गूंजा फिट इंडिया का संदेश

हिन्दुस्तान जिंक में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Make this Diwali memorable with a Golden Celebration byFabindia

देश के भविष्य को सुदृढ़ बनाने में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा ज़िंक और स...

कम समय में जन्मे बच्चों का सफल उपचार

39 गांवों में पहुँचा पोषाहार

वीआईएफटी में मुंशी प्रेमचंद के नाटक ‘बड़े भाई साहब’ के मंचन से क्रिएटिव वीक सम्पन्न