फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल : अण्डर-40 : पॉवर प्ले और 22 याड्र्स में होगी खिताबी भिड़ंत

उदयपुर। फील्ड क्लब की मेजबानी में चल रहे फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल का रोमांच चरम पर है। फील्ड क्लब सचिव उमेश मनवानी ने बताया दुधिया रोशनी में क्रिकेट कार्निवल के तीसरे दिन विभिन्न वर्गों में कुल 3 लीग और 2 सेमीफ़ाइनल मैच खेले गये।
फील्ड क्लब उपाध्यक्ष राकेश चोर्डिया के अनुसार प्रथम मैच ब्लैक मेवरिक्स और पॉवर प्ले के बीच खेला गया जिसमें ब्लैक मवेरिक्स को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पॉवर प्ले के सिद्धांत परिहार मैन ऑफ़ द मैच रहे। दूसरा मैच 22 याड्र्स और रामा टाइटन्स के बीच हुआ जिसमें 22 याड्र्स ने 38 रनों से एकतरफ़ा जीत हासिल की। जुनैद हुसैन मैन ऑफ़ द मैच रहे। तीसरा मैच महिला वर्ग में खेला गया जिसमें पेसमेकर्स ने एवी’एस रॉकस्टार पर 49 रनों से आसान जीत दर्ज की। हृदयांशीसिंह तँवर प्लेयर ऑफ़ द मैच चुनी गई।
कोषाध्यक्ष कमल मेहता ने बताया कि अण्डर 40 आयु वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच एपीएल 7 और पॉवर प्ले के बीच खेला गया जिसमें पॉवर प्ले टीम ने निर्धारित 6 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाये और 51 रनों से मैच जीत लिया। कुणाल मेहता को बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिये मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
एग्जीक्यूटिव मेम्बर भानुप्रताप धाभाई और गौरव सिंघवी ने बताया कि अण्डर 40 में खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मैच में 22 याड्र्स ने अपने शानदार खेल की बदौलत 7 चैलेंजर्स को 74 रनों से शिकस्त दी। वैभव गोदावत को उनके ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया। एग्जीक्यूटिव मेम्बर जितेश वनवारिया ने बताया कि मैच का 300 से अधिक क्लब सदस्यों ने लुप्त उठाया जिसमें हर आयुवर्ग के सदस्य शामिल थे।

Related posts:

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया अपनी महती भूमिका निभाए : बाबूलाल खराडी

हिंदुस्तान जिंक की मेजबानी में 51वीं अखिल भारतीय खनन बचाव प्रतियोगिता का आगाज़

सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर विशाल वाहन रैली

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा 47वां खान सुरक्षा सप्ताह आयोजित

अवैध मदिरा पर कार्रवाई, वॉश नष्ट, हथकड़ शराब जब्त

वीआईएफटी में ‘पत्रकारिता में भविष्य’ विषयक सेमीनार आयोजित

पिम्स हॉस्पिटल द्वारा सेना दिवस पर 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर आयोजित

रैडिको खेतान की ओर से बड़ा लॉंच

महाराणा जयसिंह की 369वीं जयन्ती मनाई

Hindustan Zinc Sets New Standard for Workplace Inclusion with Language Guide

’राजनंदिनी मेटल्स लि. ने प्रमुख व्यापार विस्तार के साथ बोनस देने की योजना बनाई’

हिंदुस्तान जिंक इण्डिया प्रोक्योरमेंट लीडरशिप फोरम एंड अवार्ड्स 2020 से सम्मानित