इल्युमिनाती फैशन शो लिए फाइनल ऑडिशंस सम्पन्न

राजपुताना और मुगल थीम पर होगी रैम्प वॉक

उदयपुर। फैशन के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उदयपुर संभाग के मॉडल्स के लिए शहर का सबसे पंसदीदा फैशन शो इल्युमिनाती 2023 जुलाई माह के पहले सप्ताह में आयोजित होगा। फैशन शो के लिए फाइनल ऑडिशन वीआईएफटी में सम्पन्न हुए। प्री राउण्ड में चयनित प्रतिभागियों ने फाइनल ऑडिशन में वॉक और टेलेंट हंट में भाग लिया। ऑडिशन के फाइनल राउण्ड में चयनित मॉडल्स को जुलाई में होने वाले फैशन शो में नामी मॉडल्स के साथ राजपुताना और मुगल थीम पर रैम्प पर टेलेंट दिखाने का अवसर मिलेगा ।
चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने बताया कि वीआईएफटी की ओर से इल्युमिनाती फैशन शो के माध्यम से स्थानीय मॉडल्स को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलवाने का और करियर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया जाता है। पूर्व के शो में भाग लेने वाले कई प्रतिभागियों को बड़े प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर मिला है। इल्युमिनाती फैशन शो की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसके सभी मॉडल्स की ड्रेस कॉलेज के स्टूडेंट्स डिजाइन करते हैं।

Related posts:

साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित

पत्रकारों के लिए पत्रकारिता पर देश का पहला वेबिनार

आसियान-भारत कलाकार शिविर के दूसरे संस्करण का उद्घाटन

SEA Solidaridad Mustard Mission To Make India Self-sufficient in Edible Oil

Bollywood’s KhiladiAkshay Kumar receives a warm welcome from Radisson Blu Palace Resort & Spa, U...

महाराणा अमरसिंह प्रथम की 465वीं जयन्ती

जिंक स्मेल्टर देबारी को सीआईआई एक्सीलेंस अर्वाड्स में मैन्युफैक्चरिंग कैटेगरी का गोल्ड रेटिंग

गीतांजली कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग में ‘उदगम’ विदाई समारोह का भव्य आयोजन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित दूसरे वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का इवेंट पोस्टर और रेस डे जर्सी लॉ...

भारत की राष्ट्रीय टीम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जिंक फुटबॉल : कल्याण चौबे

हिंदुस्तान जिंक ने लगातार तीसरे वर्ष सभी स्थानों पर मनाया नो व्हीकल डे

Tata Motors launches all-new Intra V70 pickup, Intra V20 Gold pickup and Ace HT+