राजगद्दी उत्सव के बाद पहली बार डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ सपरिवार द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली पहुंचे

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत ) : मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य श्रीजी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ सपरिवार शनिवार को द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली पहुंचे। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने गद्दी पर विराजने की परम्परा के बाद पहली बार कांकरोली पहुंचकर अपने कुलगुरु गोस्वामी 108 श्री डॉ. वागीश कुमार के शुभाशीष प्राप्त किए। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपनी पत्नी निवृत्ति कुमारी मेवाड़, सुपुत्री मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़, प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ और सुपुत्र हरितराज सिंह मेवाड़ के साथ विशेष पूजा-अर्चना कर मेवाड़ में सुख-समृद्धि की कामना की। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने राजशाही परंपरानुसार डॉ. वागीश कुमार का वेदमंत्रों के बीच स्वागत कर दंडवत प्रणाम कर शुभाशीष प्राप्त किए। वहीं, डॉ. लक्ष्यराज सिंह की मेवाड़ी परंपरानुसार कांकरोली में शाही अगवानी की गई। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि मेवाड़ प्राचीन काल से ही गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करता आ रहा है, आगे भी करता रहेगा। बता दें, मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के दिवंगत सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद गत 2 अप्रैल को गद्दी उत्सव हुआ, जिसमें कुलगुरु डॉ. वागीश कुमार ने ही डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को राजगद्दी पर विराजने की परम्परा का विधिवत निर्वहन किया था।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

जावर में 'हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी' का शुभारंभ

तेरापंथ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश गोयल का स्वागत एवं सम्मान

श्रीमाली समाज नवरात्रि महोत्सव : फिल्मी गानों से परहेज, सांस्कृतिक और पारंपरिक रंगों का संगम

कागज के कतरनों से कलात्मक अभिव्यक्ति

सेलिंग एक्सपिडिशन कैम्प का शुभारंभ

श्रीमाली ब्राह्मण समाज का मेवाड़ मंथन, सामाजिक प्रथाओं को सीमित खर्च ने करने पर निर्णय, प्री वेडिंग ...

मन और संकेतों से दिवाली के दियों और कपड़े के थैलों पर उकेरे रंग

महिलाओं को मिले बराबरी के अधिकार

उदयपुर की गार्गी शर्मा का आर.ए.एस. परीक्षा में 142वां स्थान

प्रो. विजय श्रीमाली की सातवीं पुण्यतिथि पर 151 यूनिट रक्तदान

हर घर तिरंगा अभियान : रैली निकाल कर दिया तिरंगा फहराने का संदेश