न्यू ईयर में अनन्या पांडे ने बड़े रेज़ोल्यूशन्स की जगह सरल आदतों को अपनाया

जोधपुर : अनन्या पांडे 2026 में कदम रखते हुए खुद को रियल बनाए रख रही हैं। एक नए इंस्टाग्राम रील में अभिनेत्री आईने के सामने खड़े होकर नए साल के संकल्पों से जुड़ी परिचित दबाव पर खुद से बात करती नज़र आती हैं।
समय कितनी तेज़ी से निकल जाता है और “न्यू ईयर, न्यू मी”की सोच के साथ आने वाली चिंता को स्वीकार करते हुए, अनन्या एक ज़्यादा संतुलित रास्ता चुनती हैं—असंभव मानकों के पीछे भागने के बजाय छोटे और टिकाऊ आदतों पर ध्यान देती हैं। बेहतर नींद, पर्याप्त पानी पीना और नियमित व्यायाम जैसे कदमों के ज़रिये उनका संदेश परफ़ेक्शन नहीं, बल्कि स्थिरता पर केंद्रित है।
वह अपनी सुबह की दिनचर्या का एक आसान लेकिन अहम हिस्सा भी साझा करती हैं—दिन की शुरुआत मुट्ठी भर कैलिफ़ोर्निया बादाम से करना। प्राकृतिक ऊर्जा का स्रोत होने के कारण बादाम उन्हें पूरे दिन सक्रिय रखते हैं, वहीं इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स और विटामिन E त्वचा की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और एंटी-एजिंग गुणों के लिए भी जाने जाते हैं।
अपनापन और भरोसा दिलाने वाले इस रील का अंत एक गर्मजोशी भरे व्यक्तिगत संदेश के साथ होता है, जहां अनन्या सभी को नए साल की शुभकामनाएं देती हैं और आने वाले साल को ज़्यादा संवेदनशील और जागरूक बनाने का भाव सेट करती हैं।

Related posts:

कानोड़ मित्र मंडल का वर्षाकालीन मैत्री समारोह

Country’s best-selling multi-purpose van Maruti Suzuki Eeco is now BS6 compliant

डी.पी. ज्वैलर्स उदयपुर ब्रांच में डायमंड ज्वेलरी का नया अंदाज़

HDFC Bank SmartGateway payment platform integrates CBDC (Digital Rupee)

दौलत कैपिटल ने पेटीएम के लिये खरीद रेटिंग बरकरार रखते हुऐ 1400 रूपये का लक्ष्य रखा

STAR HFL, A RURAL FOCUSED HOUSING FINANCE COMPANY ANNOUNCES Q1 RESULTS. REGISTERS 474% INCREASE

जेके टायर का 100 प्रतिशत लाभांश

सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय के साथ बी.टेक छात्रों को सशक्त करेगी ज़ेबिया अकादमी

Amway India promotes the spirit of entrepreneurship with the launch of project Nari Shakti

हिन्दुस्तान जिंक का एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम आईएसओ 31000 :2018 से प्रमाणित

Hindustan Zinc’s EcoZen Pioneers Green Metals with Over 75% Lower Carbon Footprint

‘मिसेज इंडिया- द गॉडेस’ पेजेंट 18 दिसंबर को झीलों के शहर उदयपुर में