दिमाग में कीड़े की वजह से बार-बार दौरे का गीतांजली हॉस्पिटल में सफल उपचार

उदयपुर : पाली जिले के 57 वर्षीय रोगी को बार-बार दौरे पड़ने की गंभीर शिकायत थी। मरीज को पहले कई निजी हॉस्पिटल जोधपुर, पाली, सुमेरपुर व अहमदाबाद में दिखाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। दौरे दिन में कई बार आते थे और दवाइयों से नियंत्रित नहीं हो पा रहे थे।
जब रोगी को गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर लाया गया, तब न्यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. निशांत अश्वनी द्वारा जाँच की गई। मरीज को भर्ती कर एमआरआई ब्रेन स्कैन किया गया, जिसमें यह सामने आया कि उसके मस्तिष्क में कई स्थानों पर कीड़े हैं। यह संक्रमण अक्सर अशुद्ध पानी, अधपकी सब्जियों या अधपका मांस खाने से होता है।
यह कीड़े मस्तिष्क में पहुँचकर दौरे जैसी गंभीर स्थिति पैदा करते हैं। रोगी के लगातार दौरे और गंभीर स्थिति को देखते हुए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया व न्यूरोलॉजी विभाग की डॉक्टर्स की टीम द्वारा दवाओं की मात्रा को वैज्ञानिक रूप से पुनः संतुलित किया गया। इलाज के दौरान मरीज की स्थिति में सुधार हुआ और दौरे पूरी तरह से नियंत्रित हो गए।
रोगी को अब दिमाग में मौजूद कीड़ों को खत्म करने की दवा तथा दौरे रोकने की दवा दी जा रही है। उपचार के बाद रोगी पूरी तरह स्वस्थ हैं और अब नियमित रूप से ओपीडी में सलाह से दवाइयाँ ले रहे हैं।
गीतांजली हॉस्पिटल एक टर्शरी केयर मल्टी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल है यहाँ के न्यूरोसाइंसेज विभाग में सभी एडवांस तकनीके व संसाधन उपलब्ध हैं जिससे जटिल से जटिल समस्याओं का निवारण निरंतर रूप से किया जा रहा है।

Related posts:

अल्पेश लोढ़ा जार के महासचिव नियुक्त

ओसवाल सभा स्पोर्ट्स टूर्नामेन्ट का आगाज

महाकालेश्वर में मनाया बसंतोत्सव

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में पाश्चात्य और भारतीय लोक-संस्कृति का अद्भुत संगम

पिम्स मेवाड़ कप 2026 : क्रिकेट के साथ “कैंसर को बोल्ड आउट” करने का संकल्प

हरियाणा के लोक नृत्य धमाल ने किए हृदय के तार झंकृत

बाग वाले हनुमान जी के मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव

अंदर का तूफान जीवन के लिए हानिकारक

मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह-2020 आयोजित

शिल्पग्राम उत्सव 2025 का राज्यपाल बागडे व अतिथियों ने नगाड़ा बजाकर किया आगाज

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने की डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात

दूरबीन विधि से फेंफड़ों में छेद का सफल उपचार