जीएनएम तृतीय वर्ष एवं बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह 


उदयपुर : गीतांजली कॉलेज एवं स्कूल ऑफ़ नर्सिंग की तरफ से बुधवार को जीएनएम तृतीय वर्ष एवं बी.एस.सी. नर्सिंग चतुर्थ वर्ष के छात्र छात्राओं  के लिए स्नातक दिवस एवं विदाई समारोह का आयोजन गीतांजली विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्व. श्रीमती नर्मदादेवी अग्रवाल ऑडिटोरियम में किया गया । कार्यक्रम  की अध्यक्षता डॉ. विजया अजमेराडीन, जी.सी.एस.एन. के द्वारा की गयी। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। गीतांजलि कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के प्राचार्य डॉ. योगेश्वर पूरी गोस्वामी ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. एफ. एस. मेहतावाइस चांसलर गीतंजली विश्व विद्यालय ने छात्र छात्राओं  को मरीजों के साथ कम्युनिकेशन स्किल बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। प्रतीम तंबोली सी.इ.ओ.व जी.एम.सी.एच. ने स्नातक विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद  विभिन्न पाठ्यक्रमों को चुनने के लिए मेहनत और निर्णय लेने के बारे में बताया। विजेन्द्र राठौड़, नर्सिंग अधीक्षक, जी.एम.सी.एच. ने सभी स्नातक छात्रों को मरीजों की नर्सिंग केयर संबंधित बहुमूल्य सुझाव दिए।  विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। तत्पश्चात गणमान्य अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार एवं  शैक्षिक उपलब्धियों के प्रमाणपत्र दिए गए । स्नातक विद्यार्थियों ने अपने अध्धयन काल की मधुर यादें ताजा की । कर्यक्रम में कमलेश जोशी एकदेमिक इंचार्ज, जयेश पाटीदार, पीयूष जैन, श्रीमती ब्रिंसी बाबू एवम्‌ अन्य गीतंजली नर्सिंग कॉलेज क़े अध्यापक उपस्थित रहे।  स्नातक दिवस कार्यक्रम के बाद जी.एन.एम. द्वितीय वर्ष एवं बी.एस.सी. नर्सिंग तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने स्नातक  छात्र छात्राओं को विदाई दी।

Related posts:

28वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह

कोटक सिक्योरिटीज ने लॉन्च किया ट्रेड फ्री प्रो प्लान

नारायण सेवा संस्थान का पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत अभियान

पुनरागमनाय च के साथ हुई 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में देव शक्तियों की विदाई

टाटा मोटर्स ने उदयपुर में पांचवें सारथी आराम केंद्र का उद्घाटन किया

टैलेंटस्प्रिंट और आईआईएम उदयपुर मिलकर न्यू एज मैनेजमेंट एक्सपर्टीज के साथ प्रोफेशनल्स को और सशक्त बन...

गिट्स कोे राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) द्वारा मिला ग्रेड -ए का खिताब

आयुष मंत्रालय का 6 दिवसीय प्रशिक्षण

पिम्स हॉस्पिटल में समय पूर्व जन्मे बच्चों का सफल उपचार

महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर उदयपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

‘द मिनिएचरिस्ट ऑफ जूनागढ़’ शॉर्ट फिल्म जारी

एचडीएफसी बैंक के लाभ में 23 प्रतिशत का उछाल