सुशासन दिवस मनाया

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों को दिलाई सुशासन की शपथ
उदयपुर।
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरूवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। जिले भर के सभी राजकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों ने सुशासन की शपथ दोहराई। जिला स्तरीय आयोजन कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलक्टर नमित मेहता की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला कलेक्टर नमित मेहता द्वारा श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। आयोजन के दौरान जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से सुशासन की शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलक्टर सहित सभी अधिकारियों ने भी शपथ का दोहरान किया। जिला कलक्टर ने कहा कि पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने सुशासन के सिद्धांतों पर कार्य करने और आमजन को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया।
खान एवं भूविज्ञान विभाग उदयपुर में अतिरिक्त निदेशक (भू-विज्ञान) गोपाला राम ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलवाई। अतिरिक्त निदेशक सांख्यिकी ज्योति मेहता, राजकुमार गहलोत, आदि उपस्थित रहे। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोगी तालाब में प्रधानाचार्य सी.एस. टाक ने समस्त अधिकारी कर्मचारियों को सुशासन शपथ दिलाई।

Related posts:

नारायण सेवा में निर्जला एकादशी पर सेवा अनुष्ठान

‘धरती करे पुकार’ की प्रस्तुति पर बच्चे सम्मानित

शिक्षा ही सशक्तिकरण का सर्वश्रेष्ठ माध्यम - राष्ट्रपति

"पुण्यभूमि नागदा, नागदा विप्रकुल और परमेष्टी राज्य मेवाड़ पर उम्दा पुस्तक

Vedanta Chairman Anil Agarwal meets Rajasthan CM Shri Bhajan Lal Sharma

साई तिरूपति विश्वविद्यालय में युवामंथन कार्यक्रम 

एचडीएफसी बैंक मध्य भारत में करेगा 'टू-व्हीलर लोन मेला' का आयोजन

सटीक रेडिएशन कैंसर रोगियों के लिए वरदान : डॉ. सेनापति

हिन्दुस्तान जिंक को वाटर मैनेजमेंट के क्षेत्र में ‘नेशनल अवार्ड’

श्रीमाली समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने किया पदभार ग्रहण

Hindustan Zinc's Zinc Kaushal Program Empowering Rural Futures

डिजिटल भुगतान में नए उपयोगकर्ताओं को जोड़ने के लिए भीम ने ‘गर्व से स्वदेशी’ अभियान शुरू किया