राज्यपाल कटारिया घायल छात्र की कुशलक्षेम पूछने चिकित्सालय पहुुंचे

उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया शनिवार को चाकूबाजी में घायल छात्र की कुशलक्षेम पूछने एमबी चिकित्सालय पहुुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपने अनुभव से कह सकता हूं कि स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। जो ट्रीटमेंट दे सकते थे वह सारा दे रहे हैं। जयपुर से टीम बुलानी थी वह बुला ली और जो राय बाकी जगह से लेनी थी वह भी ले ली। बहुत दुखद घटना हुई है। नौजवान बच्चा के साथ जो हुआ उसकी पीड़ा परिवार ही समझ सकता है। जो कुछ भी यहां चिकित्सकों द्वारा किया जा सकता था उन्होंने वह किया। मेरा चालीस साल का अनुभव है कि कोई भी व्यक्ति जिसकी सांस चली जाए उसे आधे घंटे तक प्रेशर करके रिवाइव कर लिया जाए यह भी उस बच्चे का दम है। बाकी रिवाइव होने की स्थिति भी नहीं बनती थी। उसके बाद सभी सपोर्टेट दवाई दी। वह अपनेआप में सरवाईव कर रहा है। उसका माइंड अभी वर्क कर रहा है। किडनी ने फंक्शन के बारे में काफी कुछ दिया है। किडनी का जो फंक्शन है डायलिसिस करने के लिए उसके लिए भी जितना प्रेशर मेंटेन होना चाहिये उसके बाद ही किडनी को डायलिसिस किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। डाक्टर अपना काम कर रहे हैं। जनता शांति और सौहार्द बनाये रखे और जिसने अपराध किया है उसे दंड मिलेगा।

Related posts:

कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने राज्यपाल से की अनौपचारिक भेट

Hindustan Zinc launches Women of Zinc campaign, attracting women to Metals sector

हिंदुस्तान जिंक द्वारा ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को उच्च शिक्षा के लिए समावेशी नीति की घोषणा

Hindustan Zinc Deepens Partnership with GreenLine Mobility to deploy EV and LNG Trucks for Green Log...

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई द्वारा आयोजित चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप का पांचवा दिन

गीतांजली मेडिकल कॉलेज में 14 व 15 फरवरी को ‘गीतांजली पैथटॉक 2026’ का आयोजन

केन्द्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन का उदयपुर दौरा

Hindustan Zinc’s Dariba Smelting Complex wins Prestigious CII-National Awards for Excellence in Wate...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा सीआईएएच के साथ मिलकर समाधान परियोजना से जुड़े किसानों को मुफ्त बीज किट वितरित

फील्ड क्लब की जमीन 93 सालों से हमारे पास है, सरकार ने हमे इस पर लोन दिया, हमारी भूमि पर सोसायटी ने इ...

जलझूलनी एकादशी पर पीछोला घाट पर कराया ठाकुरजी को स्नान

Hindustan Zinc’s Zawar Group of Mines Shines at the 48th Mines Safety Week