चित्तौड़गढ़ (मुकेश मुंदड़ा)। विश्व नवकार महामंत्र दिवस-2 के उपलक्ष्य में आयोजित कलश एवं रथ यात्रा गुरूवार को मांगलिक धाम़ पहुँची, जहाँ जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन चैप्टर एवं इसकी ईकाई जीतो लेडीज विंग एवं जीतो यूथ विंग के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर रथ यात्रा का विधिवत पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर विश्व शांति की कामना की गई। उपस्थित जनसमूह को 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले विश्व स्तरीय नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक नवकार मंत्र जाप के लिए आमंत्रित किया गया। सभी जैन समाज के भाई-बहनों से अनुरोध किया गया कि वे प्रातः 8ः15 से 9ः15 बजे तक एक घंटे का नवकार मंत्र जाप कर इस महाअभियान में सहभागी बनें। रथ यात्रा के स्वागत में सोहनलाल पोखरना, रोशनलाल लोढ़ा, ज्ञानचंद मेहता सहित सभी डायरेक्टर्स एवं सदस्य उपस्थित रहे। वहीं जीतो लेडीज विंग की अध्यक्ष सुनीता सिसोदिया, उमा सुराणा, ज्योति चंडालिया, मधु मट्ठा, अंजु कोठारी, कल्पना मेहता, अर्चना पोखरना, भामिनी मेहता स्नेहा ढीलीवाल प्रेमलता बोहरा एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त राजेंद्र दोषी, किरण डांगी, सुरेश लोढ़ा, सांवरमल बोलीया, महेंद्र टोंगिया, अनिल सिसोदिया, आदित्येन्द्र सेठिया, संजय ढीलीवाल, हंसराज पोखरना, पारस चंडालिया, मनीष अंबानी, चन्दन तलेसरा, आदित्य ढीलीवाल, मिहिर बाघमार, कमेटी के सभी सदस्यों एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
