अधिकारी अपना रवैया करदाता के प्रति सकारात्मक रखे :- वित्त मंत्री

उदयपुर में जीएसटी भवन का किया उद्घाटन, आइस टैब एप भी किया लॉंच

उदयपुर। केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने शुक्रवार को उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर 14 में नवनिर्मित जीएसटी भवन का दीप प्रज्वलित तथा फीता काटकर लोकार्पण किया। श्रीमती सीतारमन ने कहा कि करदाताओं की सहूलियत के लिए 2019 से ही जीएसटी के कार्यालयों को सुविधाजनक बनाया जा रहा है । इससे कर दाताओं के मन में कोई सवाल हो या कोई समस्या हो तो आसानी से उनका समाधान करा सकते हैं। अधिकारी और करदाताओं के बीच माहौल सकारात्मक होने से समस्या के समाधान करने में दिक्कत नहीं आएगी। जीएसटी कौंसिल में भी अधिकारी और मंत्री समस्याओं का तत्काल समाधान कर रहे हैं।


निर्मला सीतारमण ने कहा कि यहाँ के सीमेंट, टायर, फर्टीलाइजर्स, उद्योग एवं खनिज क्षेत्र का जीएसटी में बड़ा योगदान है लेकिन अब छोटे उद्योग भी विकसित हो रहे है। अब मोबाइल एप के आने से एक्सपोर्ट इम्पोर्ट में मदद मिली है। उदयपुर में सबसे ज्यादा जीएसटी रेवन्यू जिंक से आता है इसके आलावा कोल्ड ड्रिंक और पान मसाला से भी काफी मात्रा में जीएसटी आता है। जीएसटी का प्रभावी क्रियान्वयन होना चाहिए और अधिकारी अपना रवैया करदाता के प्रति सकारात्मक रखे जिससे कठोर कदम उठाने की आवश्यकता न पड़े। आज हमने इस अवसर पर आइस टैब एप लॉंच किया है, इससे आयातक निर्यातकों को माल तत्काल भेजने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि उदयपुर में जो ये भवन बना है उसके लिये हमने 42 करोड़ रूपए की मंज़ूरी दी थी लेकिन यह लगभग 32 करोड़ रुपए में ही बन गया। करदाताओं की समस्याओं का तत्काल समाधान होना चाहिए इससे शंका समस्या में नहीं बदलेगी। जीएसटी अधिकारियों को ऐसी सोच रखनी चाहिए कि वो करदाताओं की मदद के लिए तत्पर रहे जिससे व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।


प्रारंभ में सीबीडीटी (केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि इस भवन में हमने करदाताओं की सुविधा के लिए प्रावधान किये हैं एवं पर्यावरण का भी ध्यान रखा गया है। उन्होंने जीएसटी संग्रहण के बारे में अवगत करवाया।
इस अवसर पर उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि प्रधानमन्त्री का विजन है कि 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए हमें तीन गुना गति से काम करना होगा। उदयपुर में महाराणा प्रताप को केंद्र में रखकर पर्यटन हब बनाया जाए। इसमें वित्तमंत्री से मदद करने का आग्रह किया। राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल ग्रासिया ने कहा कि देश में जीएसटी का संग्रहण लगातार बढ़ रहा है, जिससे देश आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है । उन्होंने वित्तमंत्री से आग्रह किया कि यह क्षेत्र खनिज का क्षेत्र है, खनिज क्षेत्र में सहयोग की आवश्यकता है। इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उदयपुर जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल, महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन के लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ भी उपस्थित रहे ।

Related posts:

डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड को अपने जन्मदिन पर पिता की याद सताती रही

हिन्दुस्तान जिंक का एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम आईएसओ 31000 :2018 से प्रमाणित

मुंदड़ा तथा चौबीसा जार की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत

गंभीर रुमेटाइड गठिया रोग से पीडि़त 38 वर्षीय मरीज की सफल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी

Jain Foundation to host exclusive digital event to celebrate Paryushan

स्मार्ट वॉच से बीपी देखें पर सटीकता के लिए डॉक्टर जरूरी : डॉ. खंडेलवाल

डॉ. सान्निध्य टांक निर्णायक के रूप में आमंत्रित

अपराध मुक्त राजस्थान बनाना प्राथमिकताः जवाहरसिंह बेढम

Vedanta Udaipur World Music Festival 2026 Concludes in a Grand Style: Hindustan Zinc & SEHER Cel...

Hindustan Zinc Showcases Large Metal Portfolio Driving Automotive Innovation at Bharat Mobility Expo...

फाइनेंस लीग सीजन—2 के लिये खिलाडियों का हुआ ऑक्शन, 18 अप्रेल से होंगे महामुकाबले

उदयपुर में महाकाल से सोमनाथ शिवलिंग का हुआ मिलन, साक्षी हुए हजारों भक्त