मधुवन के गुरु वंदना महोत्सव में कला मनीषियों का सम्मान

भोपाल। सांस्कृतिक संस्था मधुवन के गुरु शिष्य परंपरा पर केन्द्रत 54वें गुरुवंदना महोत्सव में सात कला मनीषियों को उनकी दीर्घ साधना एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति के लिये ‘श्रेष्ठ कला आचार्य’ अलंकरण से विभूषित किया गया। मानस भवन के सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में मानस भवन के कार्यकारी अध्यक्ष रघुनन्दन शर्मा मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता प्रखर पत्रकार महेश श्रीवास्तव ने की। सारस्वत अतिथि के रूप में सप्रे संग्रहालय के संस्थापक विजय दत्त श्रीधर उपस्थित रहे।
समारोह में साहित्यकार नर्मदाप्रसाद उपाध्याय, संगीतकार रमाकांत दुबे, तबला वादक अजयसिंह सोलंकी, लोकसंस्कृति अध्येता डॉ. महेशचन्द्र शांडिल्य, रंगकर्मी उदय शहाणे, पत्रकार राजेश बादल एवं धर्मगुरु पं. भँवरलाल शर्मा को सम्मानित किया गया। सम्मान के तहत शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं वाग्देवी सरस्वती की प्रतिमा भेंट की गई। कार्यक्रम में संस्था के निदेशक पं. सुरेश तांतेड़ सहित शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Related posts:

जार की पहल पर साहित्‍यकार की विधवा पत्‍नी की सहायतार्थ आगे बढे कई हाथ

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कुलदेवी बाण माताजी की विशेष पूजा-अर्चना कर मेवाड़ में खुशहाली की कामना ...

बड़गांव की नवनियुक्त एसडीएम से नारायण सेवा संस्थान प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

सजल नयनों से विदा हुईं 51 बेटियां, 102 परिवारों के घर सजी खुशियों की डोली

वोडाफ़ोन आइडिया के उपभोक्ता ऑनलाईन रीचार्ज एवं सेवाओं का ले रहे लाभ

पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज उमरडा उदयपुर में कैडवेरिक ओथ

कानोड़ मित्र मंडल, उदयपुर की वर्षाकालीन पिकनिक एवं वरिष्ठजन सम्मान का आयोजन

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया अपनी महती भूमिका निभाए : बाबूलाल खराडी

जीतो प्रीमियर लीग में उदयपुर टीम बनी विजेता

जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्तदान

44वां निशुल्क आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर 4 से

’मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन’ के तहत आंगनबाड़ी बहनों का हुआ सम्मान