एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ 12,259 करोड़

उदयपुर। एचडीएफसी बैंक का दिसंबर, 2022 तिमाही का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 18.5 प्रतिशत वृद्धि के साथ 12,259 करोड़ रु. रहा। बैंक की ओर से घोषित तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों के अनुसार आलोच्य तिमाही में उसकी शुद्ध व्याज-आय सालाना आधार पर 24.6 प्रतिशत बढ़कर 22,988 करोड़ रुपये रही। इसी दौरान बैंक का शुद्ध राजस्व 18.3 प्रतिशत बढ़ कर 31,487.7 करोड़ रु. रहा। बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.1 प्रतिशत और ब्याज अर्जित करने वाली परिसम्पत्तियों पर शुद्ध व्याज मार्जिन 4.3 प्रतिशत रही।
शुद्ध ब्याज आय में मजबूत वृद्धि और एनपीए आदि के कारण नुकसान कम होने से बैंक का परिचालन लाभ सालाना आधार पर 13.4 प्रतिशत बढ़कर 19,024 करोड़ रु. रहा । आलोच्य तिमाही में फसे कर्जाे और आकस्मिकताओं के लिए प्रावधान पिछले साल इसी तिमाही की तुलना में 6.3 प्रतिशत घटकर 2,806 करोड़ रु. रहा। तीसी तिमाही के अंत में बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) 1.23 प्रतिशत थी। एक साल पहले एनपीए का अनुपात 1.26 प्रतिशत था। समीक्षाधीन तिमाही में शुद्ध एनपीए 0.33 प्रतिशत थी, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में 0.37 प्रतिशत थी। बैंक के अनुसार 31 दिसंबर, 2022 में उसका पूंजी पर्याप्तता अनुपात 17.66 प्रतिशत था, जबकि एक तिमाही पहले यह 16.92 प्रतिशत और एक साल पहले 19.53 प्रतिशत था।

Related posts:

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता संसदीय स्थायी समिति दल ने देखी नारायण सेवा  संस्थान

नारायण सेवा में दुर्गाष्टमी पर  501 दिव्यांग कन्याओं का पूजन

श्रीजी प्रभु की हवेली में गो.चि.श्री105 श्री विशाल बावा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

अरावली में अवैध खनन पर सरकार का कड़ा प्रहार

जिंक के जीवन तरंग कार्यक्रम के तहत् मूक-बधिर छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा सत्र आयोजित

रामगिरी पुलिया के निर्माण का कार्य शुरू

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ द्वारा अक्षय लोकजन के उदयपुर विशेषांक का लोकार्पण

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आरएनटी मेडिकल काॅलेज को ऑन्कोलॉजी वाहन भेंट

ज्वैलरी शॉप से दिन दहाड़े ज्वैलरी लूटी

ऑनलाइन चिकित्सा मित्र का राजस्थान में विस्तार

पॉवर प्ले, एपीएल 7, एफ़सी वारियर्स, रामा टाइटन्स, 7 चैलेंजर्स जीते

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता माह का आयोजन