एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम में दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

उदयपुर। शहर परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र रोशन नगर पर एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या महिला स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक श्रीमती शारदा बंशीवाल ने क्षेत्र की महिलाओं और किशोर बालिकाओं को एनीमिया के बारे में बताया। इस अवसर पर स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रही।

Creative from India to the World