वर्ल्ड मेंटल हैल्थ डे पर हिंदुस्तान जिंक ने शुरू किया गिव योरसेल्फ ए चांस अभियान

उदयपुर। वेदांता समूह की जिंक-सीसा-चांदी उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने न केवल कार्य पर बल्कि जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए मानसिक कल्याण के बारे में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया है। कंपनी के इस तरह के प्रयासों के लिए मानसिक स्वास्थ्य को अनुकूल रखने को महत्वपूर्ण मानते हुए इस हेतु पहल कर गिव योरसेल्फ ए चांस अभियान की शुरूआत की है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2022 पर शुरू किया गया हिंदुस्तान जिंक का अभियान एक प्रासंगिक संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास करता है कि चाहे कोई भी स्थिति हो, मदद हमेशा उपलब्ध होती है। कंपनी का अभियान विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम मेकिंग मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग ए ग्लोबल प्रायोरिटी के अनुरूप है।
विश्व में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। हिंदुस्तान जिंक का अभियान गिव योरसेल्फ ए चांस एक ऐसी फिल्म के माध्यम से इस बारे मंे जागरूक करता है जो किसी व्यक्ति की मानसिक स्थिति को प्रभावित करने वाले मुद्दों के इर्द-गिर्द दर्शायी गयी है। फिल्म विभिन्न तरीकों की खोज करती है जिनमें एक व्यक्ति आराम कर सकता है, सोना, दोस्तों और परिवार के साथ घूमना, या किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना जैसे कदम से स्वयं को अवसर दे सकता है।

Related posts:

एचडीएफसी बैंक और मैरियट बॉनवॉय में करार

राघव-परिणीति उदयपुर पहुंचे

वृक्षारोपण कर पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में मनाया डॉक्टर्स डे

नवरचना विश्वविद्यालय ने मेजर-माइनर विषय/विद्याशाखा प्रस्तुत की

In a global first, Vedic passages in pictorial form displayed at Arya Samaj’s Navlakha Mahal

नारायण सेवा में स्वतंत्रता दिवस

कैनरा बैंक ऑफ़िसर्स एसोसिएशन का 20वां राष्ट्रीय त्रैवार्षिक सम्मेलन संपन्न

सिटी पेलेस उदयपुर में दीपोत्सव व विशेष पूजा-अर्चना

तिलकायतश्री के सम्मुख 500 वर्ष प्राचीन पुष्टिमार्गीय परंपरा का विधि विधान से हुआ आयोजन

एचडीएफसी बैंक और फ्लिपकार्ट होलसेल ने किराना सदस्यों और छोटे व्यापारियों के लिए  पहला को-ब्रांडेड क्...

नारायण सेवा में योगाभ्यास

Hindustan Zinc and CIMIC Group Companies join hands to set up India’s First Zinc Tailings RecyclingF...