जिंक “कंपनी विद ग्रेट मैनेजर्स-2020” अवार्ड से सम्मानित

उदयपुर। भारत की एकमात्र एवं विश्व की अग्रणी जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक को “कंपनी विद ग्रेट मैनेजर्स 2020” अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड ई.टी.-पीपल बिजनेस द्वारा प्रदान किया गया है। ’ग्रेट मैनेजर अवार्ड्स’ का विज़न देश में महाप्रबन्धकों के पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।

जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने बताया कि “कंपनी विद ग्रेट मैनेजर्स 2020” अवार्ड से सम्मानित होने पर हमें खुशी है तथा हिन्दुस्तान जिंक के राजेश लुहाडिया एवं साधना वर्मा को ’ग्रेट मैनेजर्स 2020’ के रूप में पहचाने जाने पर हमें गर्व है। हिन्दुस्तान जिंक एक मानव संसाधन केंद्रित व परफोर्मेन्स संचालित कंपनी है। जिंक हमेशा प्रतिभा प्राप्त करने, पोषण करने और विकसित करने में विश्वास करता हैं जो हमारे सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ-साथ संगठन की सेवा करने के लिए आगे रहते हैं तथा जिंक के विज़न का राष्ट्र विकास में योगदान करते हैं।

यह पुरस्कार एक स्वस्थ कार्य वातावरण बनाने के लिए अपने कर्मचारियों और कंपनी के निरंतर प्रयास को सशक्त बनाने की दिशा में हिंदुस्तान जिंक का पुख्ता प्रमाण है। कंपनी उत्कृ्ष्टता की दिशा में प्रक्रियाओं और प्रणालियों में सुधार के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।

ज्ञातव्य रहे कि अभी हाल ही में हिन्दुस्तान जिंक को धातु एवं खनन क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी के लिए विश्व प्रसिद्ध प्रतिष्ठत संस्था डॉउ जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स मंे एशिया-पेसिफिक धातु एवं खनन क्षेत्र में प्रथम, विश्व स्तर पर पर्यावरण क्षेत्र में तीसरा और इंडेक्स सूची में 8वां स्थान मिला है। यह कंपनी के प्रचालन में सस्टेनेबिलिटी के तहत् किये गये सभी प्रयासों की मान्यता को दर्शाता है। सस्टेनेबिलिटी और जीरो हार्म, जीरो वेस्ट और जीरो डिस्चार्ज की दिशा में कंपनी ने कई प्रकार की नई पद्धति एवं आवश्यक कदम उठाएं है।

यह पुरस्कार महाप्रबन्धकों को पहचानने में मदद करते हैं कि संगठन अपने कर्मचारियों के माध्यम से वास्तविक प्रतिस्पर्धी फायदा मिले। प्रतिभागी संगठन चयनित किए जाने वाले प्रबन्धकों के एक समूह का चयन करते हैं, जो एक सर्वेक्षण प्रªिक्रया से गुजरतें हैं। सर्वाधिक स्कोर वाली कंपनियों को ’ग्रेट मैनेजर्स’ वाली कंपनियां घोषित किया जाता है। संगठनों द्वारा चयनित प्रबंधकों का मूल्यांकन मुख्य प्रबन्धकीय मानदंडों पर किया जाता है और प्रबन्धकों की टीम के सदस्य एक सर्वेक्षण के माध्यम से प्रबन्धक के लिए प्रतिक्रिया प्रदान करते हैं, जिन्हें ’ग्रेट मैनेजर्स’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

इस अवसर पर वेदान्ता समूह की कंपनियां वेदान्ता एल्युमीनियम-झारसुगुड़ा, वेदान्ता एल्युमीनियम-लांझीगढ़ एवं बाल्को को भी “कंपनी विद ग्रेट मैनेजर्स 2020” अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह हमारे नेतृत्व के मार्गदर्शन में वेल्यू निर्माण के लिए वनवेदान्ता के रूप में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related posts:

श्री सीमेंट अपने संयंत्रों में उत्पादन क्षमता बढ़ाकर पूरे भारत में कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की कर...

Sara Ali Khan Curates and Hosts an Exclusive Wellness and Yoga Retreat on Airbnb

हिन्दुस्तान जिंक ने जंग के खिलाफ जिंक जागरूकता अभियान के साथ आईआईटीएफ 2025 में किया सफल प्रदर्शन

Benelli Launches Exclusive Dealership in Udaipur

वेदांता बडे पैमाने पर पीपीई के उत्पादन में सक्षम

जेके टायर एण्ड इंडस्ट्रीज का नया टीवीसी अभियान लॉन्च

प्लूटो हॉस्पिटल ने हिम्मतनगर का पहला AI-आधारित रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सिस्टम मिसो लॉन्च किया

एचडीएफसी बैंक द्वारा वीडियो केवाईसी सुविधा लॉन्च

अमेजऩ इंडिया 15 से 18 अप्रैल तक ‘संभव’ समिट के दूसरे संस्करण का आयोजन करेगा

वेदांता हिन्दुस्तान जिंक सिटी हाफ मैराथन में देश के 27 राज्यों एवं विदेश से 7 हजार से अधिक प्रतिभागी...

फ्लिपकार्ट की आगामी त्‍योहारी सीज़न के मद्देनजर, अपनी सप्‍लाई चेन को मजबूत बनाने की तैयारी

बिग बिलियन डेज़ 2021 के जरिए एमएसएमई और किराना के लिए अभूतपूर्व अवसर