हितेश अध्यक्ष, जयेश सचिव, पीयूष कोषाध्यक्ष मनोनीत

डॉ. तुक्तक भानावत मुख्य संरक्षक मनोनीत

Creative from India to the World

उदयपुर। आर्ची आर्केड रेजीडेंशियल वेलफेयर सोसायटी की बैठक न्यू भूपालपुरा स्थित आर्ची आर्केड सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026-28 तक के लिए हितेश दुग्गड़ अध्यक्ष, अविरल मुणोत उपाध्यक्ष, जयेश द्विवेदी सचिव, पीयूष पारीख कोषाध्यक्ष, आनंद मेहता संयुक्त सचिव एवं चेतन जैन, नीरज मुणोत, शिशिर बया, प्रवीण जैन, पूनम कुंवर देवड़ा, बिंदु मेहता तथा रीना कोठारी कार्यकारी सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चुने गए जबकि डॉ. तुक्तक भानावत मुख्य संरक्षक मनोनीत हुए।
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष ए.के. जैन, सचिव अमित शर्मा एवं कोषाध्यक्ष शिशिर बया ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।